कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों और आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया सघन निरीक्षण

Updated on 13-03-2026 12:29 PM

कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को स्वास्थ्य केन्द्र करंजी एवं बड़े बेन्दरी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र करंजी में प्रसव कक्ष की सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि वे स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध आवासीय कक्ष में ही ठहरें और नियमित रूप से अपनी सेवाएं दें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में अव्यवस्था पाए जाने पर बीएमओ, बीपीएम, सेक्टर अधिकारी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बड़े बेन्दरी स्थित स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया और वहां एचआरपी सूची का अवलोकन करते हुए गर्भवती महिलाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्र निर्धारित समयावधि में खुले रहें और स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र टेंगनापालना काकोड़ी, कुटुम्बपारा करंजी तथा प्लाटपारा बोलबोला का निरीक्षण कर बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को स्वच्छ आदतें सिखाएं तथा केन्द्र भवन को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाए रखें।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में गैस कनेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही टेंगनापालना केन्द्र में जल जीवन मिशन के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था करने तथा दो आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.