गणतंत्र दिवस की तैयारी का कलेक्टर और एसएसपी ने लिया जायजा लिया

Updated on 24-01-2026 09:08 PM

जशपुरनगर। जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए आज अंतिम रिहर्सल किया गया। इसमें समूह परेड, बैण्ड, व्यायाम प्रदर्शन, समूह नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशिमोहन सिंह आज के अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि की भूमिका में डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी थे। इस दौरान सभी ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का मिनट टू मिनट तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे, टू आईसी उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर के अगवाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, एनसीसी एन.ई.एस.महाविद्यालय जशपुर, एनसीसी जूनियर सेजेस हिन्दी माध्यम, एनससीसी एयरविंग ज्वाहर नवोदय विद्यालय, एनएसएस म.ल.बा.क.उ.मा.वि. जशपुर, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, कल्याण आश्रम, संत जेवियर शांति भवन, एनएसएस एन.ई.एस. महाविद्यालय, कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर एवं बैण्ड दल के 15 टुकड़ियां गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल परेड किया। स्कूली बच्चों ने आकर्षक पीटी परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन के दिए गए निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, मार्च पास्ट एवं सलामी, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।

कलेक्टर ने शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गरिमामय एवं सादगी पूर्ण ढंग से कार्यक्रम मनाने संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करनें के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, डिप्टी कलेटर प्रशांत कुशवाहा, एएसडीओपी  चन्द्रशेखर प्ररमा, सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन  डी आर राठिया, जयेश सौरभ टोपनो के द्वारा किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.