अभी और बढ़ेगी ठंड... कड़ाके की सर्दी के बीच दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Updated on 10-01-2023 05:49 PM
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इस कदर ठंड बढ़ी है कि लोगों को ऐसा लग रहा जैसे किसी पहाड़ी इलाके में आ गए हैं। सोमवार सुबह घना कोहरा था वहीं रात होते ही कोहरा फिर से बढ़ने लगा। मौसम विभाग के अनुसार ठंड से राजधानी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को अगले चौबीस घंटे के बाद कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार कोहरे के कारण कुछ जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई। आने वाले दिनों में इसी तरह घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि इस बीच मौसम विभाग की ओर से एक और अलर्ट आया है जिसके बाद तापमान और नीचे जा सकता है। राजधानी दिल्ली समेत कुछ और राज्यों में दो दिन बाद हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब में 11 और 12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इन राज्यों में जहां हल्की बारिश का अलर्ट है वहीं जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल इन राज्यों में बर्फबारी का असर दिल्ली के मौसम पर भी पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभों के बीच एक बड़े अंतर के कारण भीषण ठंड का लंबा दौर देखने को मिला। इसका मतलब है कि है कि बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाएं सामान्य से अधिक समय तक चलीं। आमतौर पर दो पश्चिमी विक्षोभ के बीच तीन से चार दिन का गैप होता है, लेकिन इस बार यह गैप बढ़कर सात दिन का हो गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर को लौटा था और दूसरा सात जनवरी को इस इलाके में पहुंचा।
दिल्ली में कोहरा अधिक था लेकिन तापमान पिछले दिन के मुकाबले अधिक था। सफदरजंग न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रविवार को 1.9 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को दर्ज तापमान दो साल में सबसे कम और 2013 के बाद से इस महीने का दूसरा सबसे कम तापमान था। लोधी रोड, आयानगर और रिज के मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.6 डिग्री सेल्सियस, 3.2 डिग्री सेल्सियस और 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.