ठंड ने गुगली कर दी! धूप तो खिल रही, लेकिन बर्फीली हवाएं बढ़ा रही मुश्किलें

Updated on 18-01-2023 05:58 PM
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जारी शीतलहर के बीच मंगलवार को तापमान में हल्का इजाफा दर्ज किया गया। दिल्ली के सफदरजंग में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार को आए 1.4 डिग्री के मुकाबले सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही आसमान में धूप खिली। भले ही धूप और और तापमान में इजाफा हुआ हो, लेकिन बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलें कम नहीं होने दी। यही हाल यूपी, बिहार और हरियाणा के इलाकों का भी था।
कल से मिलेगी ठंड से राहत
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शीत लहर की स्थिति बुधवार को भी जारी रहेगी और अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि कड़ाके की ठंड से अस्थायी राहत देते हुए गुरुवार से पारा चढ़ने की उम्मीद है। शीत लहर की घोषणा तब की जाती है जब न्यूनतम तापमान या तो चार डिग्री सेल्सियस से कम हो या तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो।
आज हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि इस क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, इसलिए बर्फीली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं की दिशा बुधवार तक बदल जाएगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। बुधवार रात को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, 23 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना के साथ जल्द ही एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है।
कल से कोहरा बढ़ाएगा मुश्किलें
इसके अलावा मंगलवार को कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा भी देखा गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार को भी ऐसे ही हालात बने रहेंगे और गुरुवार से कोहरे की परत और तेज होगी। IMD के अनुसार, '4 किमी प्रति घंटे की हल्की हवा के कारण पालम में दृश्यता सुबह 7.30 बजे 500 मीटर थी। हालांकि बहुत कम समय के बाद इसमें सुधार होने लगा। दोपहर 12 बजे तक विजिबिलिटी 1500 मीटर थी। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा बुधवार को कोहरा मध्यम रहेगा और गुरुवार को घना रहने की संभावना है।' दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार को AQI 288 दर्ज किया गया, वहीं एक दिन पहले ये 270 दर्ज किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.