शहर का औसत एक्यूआई 150 से नीचे पहुंचा:चौराहों पर चलाए स्प्रिंकलर,

Updated on 23-10-2025 01:57 PM

दीपावली पर कुछ इलाकों में एक्यूआई 300 से ऊपर पहुंच गया। रातभर दमघोंटू माहौल के बाद अब नगर निगम ने इस मामले में सुध ली है। निगम ने बुधवार को, यानी दीपावली से दो दिन बाद, हरकत में आकर शहर के बड़े इलाके, चौराहे और पेड़ों पर स्प्रिंकलर चलाए। नतीजा यह हुआ कि सिर्फ एक दिन में हवा की सेहत में जबरदस्त सुधार हुआ।

शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 235 से गिरकर 146 पर आ गया। यानी करीब 60% प्रदूषण कम हो गया। नगर निगम के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आर.के. त्रिवेदी ने बताया कि टीटी नगर, दशहरा मैदान, एमपी नगर, न्यू मार्केट, और पुराने शहर के घनी इलाकों में पेड़ों और सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। इसके बाद हवा में धूल के कण तेजी से बैठे और एक्यूआई 150 के नीचे आ गया।

पिछले साल इन दिनों 136 से 150 के बीच था एक्यूआई

पिछले साल इन्हीं दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 136 से 150 तक था, जो अब बढ़कर 235 हो गया है। पीसीबी के रीजनल डायरेक्टर बृजेश शर्मा ने बताया कि गाड़ियों के धुएं और धूल के कारण भोपाल में पीएम-2.5 और पीएम-10 अधिक है। इसलिए धुंध बन रही है। यह धुंध केवल 20 फीट ऊंचाई तक रहती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.