गौरी-गौरा की पूजा में पहुंचे मुख्यमंत्री ने की खुशहाली की कामना, गांव की गलियों में पैदल घूमे

Updated on 25-10-2022 05:08 PM

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरी-गौरा की पूजा के बाद अपने हाथों पर सोटे का प्रहार झेला। मुख्यमंत्री पाटन ब्लॉक के जंजगिरी और कुम्हारी पहुंचे थे। परंपरा के मुताबिक गौरी पूजा के दिन सोटे का प्रहार सहने से अनिष्ट की आशंका खत्म होती है और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के लिए खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर साल की तरह इस बार भी सुबह पूजा-अर्चना के बाद जंजगिरी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने चौक पर गौरी-गौरा की पूजा की। इस मौके पर गांव के बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री के पांव छुए और फिर उनके हाथों पर सोटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोटे से प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।


जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है।बाद में मुख्यमंत्री कुम्हारी पहुंचे। यहां गौरा-गौरी पूजा में शामिल हुए। एक स्थानीय व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के हाथ पर सोटे लगाए।


बाद में सभी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया। यहां पर भी मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर लोक परंपरा का आनंद लेना बहुत सुख देता है। आप लोगों के बीच हर बार आता हूं मुझे बहुत खुशी होती है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौरा गौरी की पूजा के साथ भ्रमण भी किया।

कस्बे में उत्सवी माहौल

कुम्हारी में तो गड़वा बाजा की धुन के साथ अभूतपूर्व दृश्य दिखा। लोकपर्व के अपूर्व उत्साह में पूरा कस्बा मुख्यमंत्री के साथ सराबोर दिखा। सब लोग गलियों में उमड़ आये। उत्साह से भरे चेहरे, नृत्य करते लोगों ने दीपावली के पर्व को यादगार बना दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
रायपुर, रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर जोन अध्यक्ष और बीजेपी…
 31 July 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। तलाशी के…
 31 July 2026
रायपुर, बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 करोड़ रुपए की कथित कमीशनखोरी…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर बैन लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सरकार जल्द ही बिक्री…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल, ज्यादा रीडिंग और स्मार्ट…
 31 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के…
 31 July 2026
जशपुरनगर, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में…
 31 July 2026
जशपुरनगर। जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद…
 31 July 2026
कोरिया। जिले के ग्राम पंचायत कदमनारा में सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार और अधूरे कार्य से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कदमनारा से लवनापारा तक बन…
Advt.