मुख्यमंत्री ने रामपुर चौक में वीर शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का किया अनावरण

Updated on 10-10-2025 12:22 PM

कोरबा । मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने कटघोरा के रामपुर चौक स्थित वीर शहीद सीताराम कंवर जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद सीताराम कंवर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कंवर समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर उपस्थित आमजनता से आत्मीय संवाद किया और क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने नागरिकों का कुशलक्षेम जाना और स्थानीय युवाओं को समाज व राज्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार  तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष  पवन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी)  संजीव शुक्ला, कलेक्टर  अजीत वसंत, वरिष्ठ समाजसेवी  अशोक चावलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, कंवर समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
 20 September 2026
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर…
 20 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन…
 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
Advt.