नारायणपुर से पांगुर बोरगांव नेलांगूर और बेड़माकोटी तक मुख्यमंत्री बस सेवा अक्टूबर से प्रारंभ

Updated on 14-03-2026 12:49 PM

नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई लगभग 60 किलोमीटर होगी, जिससे क्षेत्र के कई दूरस्थ गांवों को सीधा परिवहन संपर्क मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव के अनुसार यह मार्ग नारायणपुर से शुरू होकर कुरूषनार, बासिंग, कुंदला, सोनपुर, मसपुर, होरादी, गारपा, कांडुलपारा होते हुए पांगुर तक पहुंचेगा। इस मार्ग के शुरू होने से इन सभी गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

इस मार्ग पर पहले से जिला प्रशासन द्वारा अस्थायी परमिट के आधार पर गारपा तक दो बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों के वाहन क्रमांक  CG21F0927  और CG17F0911 हैं, जिनकी बैठने की क्षमता क्रमशः 41 और 32 सीट है। प्रस्तावित मार्ग का लगभग 49 किलोमीटर हिस्सा वर्तमान बस मार्ग से ओवरलैप करता है। प्रस्तावित मार्ग पर कई महत्वपूर्ण संस्थान भी स्थित हैं। इनमें बासिंग, ढ़ोडरीबेड़ा, मसपुर, होरादी, गारपा और पांगुर में बीएफएफ कैंप, सोनपुर में अस्पताल तथा कुंदला में आरकेएम आश्रम शामिल हैं, जिससे इस मार्ग का महत्व और बढ़ जाता है।

मार्ग के अंतर्गत राज्य राजमार्ग एसएच 5 का भी उपयोग होगा तथा कुल दूरी लगभग 60 किलोमीटर निर्धारित की गई है। प्रस्तावित मार्ग पर बस संचालन के लिए 30 से 35 सीट क्षमता वाली बसों को उपयुक्त माना गया है। वर्तमान में होरादी और पांगुर जैसे गांवों में नियमित यात्री वाहन संचालित नहीं हो रहे हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नए मार्ग के प्रस्ताव से इन क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य व बाजार तक पहुंचने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.