नोबेल प्राइज जीतने वाले रूसी संगठन के चेयरमैन को सजा : जंग की शुरूआत के बाद लाए गए कानून के तहत हुई जेल

Updated on 28-02-2024 12:47 PM

रूस ने एक्टिविस्ट ओलेग ओर्लोव को ढाई साल की सजा सुनाई है। उन पर रूसी सेना के अपमान और रूस-यूक्रेन जंग की आलोचना करने के आरोप थे। उनका कहना था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जंग के जरिए रूस को फासीवाद की ओर ले जा रहे हैं।

ओलेग ओर्लोव मेमोरियल संगठन के चेयरमैन हैं। इस संगठन को 2022 में नोबेल पीस प्राइज मिला था। मेमोरियल ने यह प्राइज यूक्रेन के ऑर्गेनाइजेशन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज के साथ शेयर किया था। कोर्ट के फैसले के बाद ओलेग के हाथों में हथकड़ियां लगाई गईं और उन्हें जेल ले जाया गया।

ओलेग ने एक आर्टिकल लिखा था। इस लेख का टाइटल था- 'वो फासीवाद चाहते हैं। ये उन्हें मिल रहा है।' सजा सुनाए जाने के बाद ओलेग ने कहा- कोर्ट के फैसले से पता चलता कि मेरा लेख सटीक और सच्चा था।

2021 में संगठन पर बैन लगा था
1989 में स्थापित मेमोरियल ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का बचाव किया है। संगठन के पास सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन के समय से लेकर अब तक हुए मानवाधिकारों के हनन से जुड़े सभी मामलों की जानकारी है। 2021 में रूसी सरकार ने संगठन को 'विदेशी एजेंट' कहते हुए इस पर बैन लगा दिया था।

अमेरिका ने निंदा की
सुनवाई के दौरान ओलेग के समर्थक और 18 पश्चिमी डिप्लोमैट्स कोर्ट रूम में मौजूद रहे। सभी ने फैसले की निंदा की। अमेरिकी सरकार ने भी एक्टिविस्ट को सजा सुनाए जाने का विरोध किया है।
ओलेग पर यूक्रेन जंग की शुरुआत के तुरंत बाद पारित कानूनों के तहत आरोप लगाया गया था। इस कानून में रूसी सेना को बदनाम करने या उनके बारे में गलत जानकारी फैलाने के दोषी पाए जाने वालों के लिए जेल की सजा निर्धारित की गई है।

जंग का विरोध, रूसी सेना या पुतिन का अपमान करने पर सजा से जुड़े मामले...

1. यूक्रेन को 4 हजार रुपए दान करने वाली डांसर गिरफ्तार
यह पहली बार नहीं है जब रूस में जंग का विरोध करने पर किसी को सजा सुनाई गई हो। इसके पहले 21 फरवरी को रूसी पुलिस ने एक अमेरिकी-रूसी महिला को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी किया था। रूस का आरोप है कि 33 साल की केन्सिया करेलिना ने करीब 4 हजार रुपए (51 डॉलर) यूक्रेन को दान में दिए। ये दान रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए किया गया।

गिरफ्तारी के बाद केन्सिया को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उसके आंखों पर पट्टी और हाथों में हथकड़ियां थीं। रूसी की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस का कहना था कि 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग के बीच केन्सिया लगातार यूक्रेनी सेना के लिए फंड जुटा रही है। इस फंड का इस्तेमाल यूक्रेन सैनिकों के इलाज और गोला-बारूद खरीदने में करते हैं।

2. 19 साल की लड़की को आतंकी घोषित किया था
जनवरी 2023 में रूस ने एक 19 साल की लड़की को आतंकी घोषित कर उसका नाम आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल कर दिया था। उसे घर में नजरबंद भी कर दिया था। ओलेसा क्रिवत्सोवा ने अक्टूबर 2022 में यूक्रेन जंग को लेकर रूस का विरोध किया था।

3. जंग में सैनिकों की भर्ती का विरोध करने वाले एक्टिविस्ट को जेल
17 जनवरी 2024 को ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट अल्सिनोव को जेल की सजा सुनाई। उसने पिछले साल रूस-यूक्रेन जंग के लिए बश्कोर्तोस्तान शहर के लोगों की सेना में भर्ती का विरोध किया था। 2023 से अब तक 63 लोगों को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसमें से 37 लोग दोषी पाए गए हैं।

4. 40 परिवारों को देश छोड़ना पड़ा था
2022 में यूक्रेन पर हमले के विरोध में अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़े होने वाले 40 रूसी परिवारों को देश छोड़ना पड़ा था। इनमें से एक थीं मॉस्को की मैथ टीचर इरिना जोलकिना। उन्होंने युद्ध विरोधी प्रदर्शन में भाग लिया था। नतीजा ये हुआ कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ घंटे बाद उसे छोड़ा गया, लेकिन इतना डरा दिया गया कि उसने अपने चार बच्चों और बेटी के बॉयफ्रेंड के साथ रूस ही छोड़ दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.