चीन के 'लापता' रक्षा मंत्री की भी जा सकती है कुर्सी, शी जिनपिंग करा रहे जांच, ड्रैगन की सेना में गहराया संकट

Updated on 15-09-2023 01:07 PM
बीजिंग: चीन के नए रक्षामंत्री ली शांगफू पिछले कई दिनों से लापता है और उनके बारे में शी जिनपिंग सरकार ने चुप्‍पी साध रखी है। इससे पहले चीन के व‍िदेश मंत्री रहे किन गांग भी कई दिनों तक गायब रहे थे और बाद में उन्‍हें पद से ही हटा दिया गया था। इस बीच अमेरिका सरकार का मानना है कि चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू के खिलाफ जांच चल रही है। इसे चीन की सेना और व‍िदेश नीति बनाने वाले प्रतिष्‍ठान के अंदर चल रहे संकट का एक और संकेत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि भ्रष्‍टाचार के मामले में चीनी रक्षा मंत्री की राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग जांच करवा रहे हैं।

फाइनेंशियल टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक 3 अमेरिकी अधिकारियों और खुफिया व‍िभाग से जुड़े 2 अन्‍य अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका इस निष्‍कर्ष पर पहुंचा है कि दो सप्‍ताह से नहीं दिखाई दे रहे ली शांगफू को उनके रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया गया है। ली शांगफू के खिलाफ यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने देश की सेना पीएलए रॉकेट फोर्स के दो शीर्ष जनरलों को हटा दिया है। ये दोनों ही जनरल चीन के तेजी से बढ़ रहे मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम की निगरानी करते थे।

चीन ने ली शांगफू के खराब स्‍वास्‍थ्‍य का द‍िया हवाला

इससे पहले चीन के पूर्व व‍िदेश मंत्री किन गांग भी एक महीने के लिए सार्वजनिक जीवन से गायब हो गए थे और बाद में जुलाई महीने में उन्‍हें पद से हटा दिया गया था। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि बाइडन प्रशासन कैसे इस नतीजे पर पहुंचा कि ली शांगफू के खिलाफ जांच चल रही है। चीन के अमेरिका स्थित दूतावास ने इस मामले पर कॉमेंट करने से इंकार कर दिया है। इससे पहले रॉयटर्स ने व‍ियतनामी अधिकारियों के हवाले से खबर दी थी कि ली शांगफू ने 'खराब स्‍वास्‍थ्‍य' का हवाला देकर आखिरी समय में अपनी मीटिंग को कैंसिल कर दिया था।

एक समय में चीनी व‍िदेश मंत्री रहे किन गांग के लिए भी यही हवाला दिया गया था। साल 2018 में ट्रंप प्रशासन ने चीन के रूसी हथियार लेने के बाद ली के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया था। उस समय ली शांगफू चीनी सेना के हथियार खरीद और व‍िकास व‍िभाग के प्रमुख थे। चीन ने अमेरिका के रक्षा मंत्री से ली की मुलाकात को होने नहीं दिया था और वॉशिंगटन ने चीनी रक्षा मंत्री के खिलाफ अपने प्रतिबंध को बरकरार रखा था। इसकी वजह से अमेरिका और चीन के बीच रक्षा संबंध रसातल में चले गए थे। ली के खिलाफ इस जांच से राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्‍टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.