युवक को पट्टा बांधने का प्रकरण... पुलिस बोल रही थी सीएम हेल्पलाइन से शिकायत कटवाओ

Updated on 21-06-2023 06:06 PM
भोपाल । 40 दिन से ब्लैकमेल हो रहे विजय रामचंदानी को पुलिस से राहत नहीं मिल रही थी। न्याय के लिए उसने सीएम हेल्पलाइन में भी अर्जी लगा दी थी। इसके बाद उसकी मुसीबत और बढ़ गई थी। जब वह शिकायत लेकर थाने जाता था, तो पुलिस उस पर सीएम हेल्पलाइन से शिकायत कटवाने के लिए दबाव बनाने लगती थी। उधर बदमाश चाकू लेकर उसे ढूंढते फिर रहे थे। अंतत: काफी मिन्नतों के बाद नशे की हालत में एक बदमाश ने उसका वीडियो भेज दिया। उस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के बाद पूरा तंत्र हरकत में आ गया।

रोया, गिड़गिड़ाया तो दो घंटे बाद छोड़ा

विजय ने बताया कि नौ मई की रात को वह अपने दोस्त शाहरुख के साथ स्कूटर से एक शादी में गया था। रात करीब 12:30 बजे उसने शाहरुख को उसके फूटा मकबरा स्थित घर पर छोड़ा। वहां से वह घर जाने के लिए आगे बढ़ा था, तभी पीछा करके आए समीर, फैजान और उनके साथी नाबालिग ने उसे रोक लिया। उन्होंने स्कूटर की चाबी छीन ली। उसके दोनों मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर मारपीट करना शुरू कर दी। इसके बाद समीर और फैजान उसे जबरन अपनी गाड़ी में बिठा कर पीजीबीटी कालेज के मैदान में ले गए। वहां मुफीद, साहिल और बिलाल भी पहुंच गए। उन्होंने उसके गले में कुत्ता बांधने वाला पट्टा डाल दिया। इसके बाद घुटने के बल चलने और कुत्ते की तरफ भौंकने को बोला। मारपीट करते हुए वे लोग कहने लगे मियां भाई बनो, जो हम कहें वो मांस खाओ। जान छुड़ाने के लिए वह उनकी बात पर हामी भरता रहा। इस दौरान नाबालिग वीडियो बनाता रहा। बदमाशों ने रात को उसके बड़े भाई से भी फोन कर गालीगलौज की। रोने, गिड़गिड़ाने के बाद रात ढाई बजे उन्होंने स्कूटर की चाबी वापस की।

दो थानों के चक्कर काटता रहा

विजय ने बताया कि 10 जून को वह घटना की शिकायत दर्ज कराने टीला जमालपुरा थाने पहुंचा था। पूरा मामला सुनने के बाद पुलिस ने सबूत लेकर आने का कहकर थाने से चलता कर दिया। उधर अगले दिन से समीर और फैजान ने वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उससे रुपये वसूलना शुरू कर दिए। वे लोग सीधे जेब में हाथ डालकर रुपये निकाल लेते थे। एक माह में वे लोग उससे 10 हजार रुपये हड़प चुके थे। बाद में टीला थाने की पुलिस उसे घटना स्थल गौतम नगर थाने का होने का कहकर टरकाने लगी थी। उधर गौतम नगर पुलिस मामला टीला थाने का होने का कहकर पल्ला छाड़ लेती थी।

मां और भाई ने की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत

वह अपनी मां और भाई के साथ भी थाने जाकर आपबीती सुना चुका था, लेकिन पुलिस शिकायत दर्ज करने को तैयार ही नहीं थी। विजय के भाई लक्की ने बताया कि परेशान होने के बाद मां से सलाह करने के बाद उसने अपने फोन से सीएम हेल्पलाइन में आनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

उसके थाने पहुंचने की खबर बदमाशों को हो जाती थी
सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद पुलिस शिकायत कटवाने पर मामले में समझौता करवाने का दबाव बनाने लगी थी। उधर उसके थाने पहुंचने की सूचना बदमाशों तक पहुंच जाती थी। वे लोग चाकू लेकर उसे मारने के लिए घूमने लगते थे।

नशे की हालत में फैजान ने भेज दिया था वीडियो

विजय ने बताया कि वह जान चुका था कि वीडियो मिले बिना पुलिस उसकी बात पर यकीन नहीं करेगी। इसके लिए उसने समीर और फैजान से इंस्टाग्राम पर चैटिंग करना शुरू कर दी। शिकायत वापस लेने की बात कहने पर नशे की हालत में फैजान ने उसे वह वीडियो भेज दिया। वह वीडियो लेकर भी पुलिस के पास गया, लेकिन फिर भी पुलिस ने नहीं सुनी। इसके बाद उसने स्वयं इंटरनेट मीडिया पर अपना वीडियो डाल दिया। जो देखते ही देखते बहुप्रसारित हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.