गश्त कर रहे सेना के जवानों की गाड़ी खाई में गिरी, JCO समेत 3 की मौत... कुपवाड़ा में बड़ा हादसा

Updated on 11-01-2023 06:49 PM
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में गश्त कर रहे सेना के तीन जवानों का वाहन फिसल गया और वे गहरी खाई में जा गिरे। तीनों जवानों की खाई में गिरकर मौत हो गई। सेना के अधिकारियों ने बताया तीनों जवान डोगरा रेजीमेंट की 14वीं बटालियन के थे। उनके पार्थिव शरीर निकाल लिए गए हैं। चिनार कॉर्प्स ने कहा, 'फॉरवर्ड एरिया में एक नियमित ऑपरेशन टास्क के दौरान, 01 जेसीओ और 02 ओआर का एक दल गहरी खाई में फिसल गया। वाहन ट्रैक पर गिरी बर्फ पर फिसलने से खाई में जा गिया। तीनों बहादुरों के पार्थिव शरीर को निकाल लिया गया है।'


बताया जा रहा है कि सेना के जवान रूटीन गश्त पर थे। सेना के वाहन पर जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और दो अन्य रैंक (ओआर) के अधिकारी बैठे थे। वाहन बर्फ से ढके रास्ते से गुजर रहा था। अचानक वहन फिसल गया और सीधा गहरी खाई में जा गिरा। खाई इतनी गहरी थी कि वाहन में बैठे तीनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जवानों के पार्थिव शरीर निकाल लिए गए हैं

कश्मीर में बर्फबारी से फिसलन भरे हुए रास्ते

आपको बता दें कि कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई। घाटी के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब दर्ज किया गया। ऊंचाई वाले इलाकों में कई स्थानों पर बर्फ की चादर बिछी है और इस पर फिसलन है। कश्मीर फिलहाल 40 दिनों की भयंकर सर्दी चिल्लई-कलां की गिरफ्त में है। इस दौरान अकसर हिमपात की बहुत अधिक संभावना रहती है। यह दौर 21 दिसंबर से 30 जनवरी तक चलता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.