जिस इमारत में इजराइली सैनिकों ने बम लगाया वही ढही:यह बिल्डिंग हमास का ठिकाना थी

Updated on 24-01-2024 12:31 PM

गाजा में 23 जनवरी को मारे गए 24 सैनिक हमास के ठिकाने को तबाह करने के लिए पहुंचे थे। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक सैनिक दो इमारतों में डेटोनेटिव्स प्लांट कर रहे थे। उन्हें खबर मिली थी कि यहां हमास का ठिकाना है।

जिस वक्त सैनिक इमारत ढहाने के लिए उसमें बम लगा रहे थे तभी हमास आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक गोली बम पर जाकर लगा गई और धमाका हुआ। इसके बाद इमारत ढह गई। सभी सैनिकों की मौत हो गई।  मारे गए सैनिकों में से एक अपराधी था।

मां को दुखी देखा तो सैनिक बनने का सोचा

23 साल का सेड्रिक गारिन का जन्म फिलिपींस में हुआ था। बाद में वो अपनी मां के साथ इजराइल आ गया था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वो सफाई कर्मी की तरह काम करता था। एक समय ऐसा आया जब वो जुर्म की गिरफ्त में आ गया। उसे जेल भेजा गया। इस बात से उसकी मां काफी दुखी थी। वो मां को ऐसे नहीं देखना चाहता था इसलिए उसने सेना में आने का फैसला किया।

इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) की वेबसाइट के मुताबिक सेना के साथ जुड़ना सेड्रिक गारिन के जीवन का सबसे बड़ा और अच्छा कदम था। जब वो जेल में बंद था तो उसने पुलिस से कहा था कि उसे सेना की ट्रेनिंग चाहिए। कहता था- केस चलने दो पर ट्रेनिंग दे दो। सेना के कानूनों के तहत उसे ट्रेनिंग दी गई और सेना में शामिल किया गया।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
गाजा में 24 सैनिकों की मौत के बाद इजराइल में मातम है। इजराइली डिफेंस फोर्सेस यानी IDF ने इन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इसके कुछ देर बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और डिफेंस मिनिस्टर योव गैलेंट ने वॉर कैबिनेट के साथ बयान जारी किया।

नेतन्याहू ने कहा- जंग जारी रहेगी। हमने अपने 24 सैनिक खोए हैं। इनके सम्मान में हमारे सिर झुक गए हैं। हम इनकी शहादत का बदला लेंगे। ये तय मानिए कि ये जंग आखिरी जीत तक रुकने वाली नहीं है।

जीत का इरादा ज्यादा मजबूत

इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा- हमारा टारगेट मुश्किल जरूर है, लेकिन हम इसे हासिल करके ही रहेंगे। हमने मिलकर जंग लड़ी है और मिलकर ही जीतेंगे। एेसे मुश्किल वक्त में एकता ज्यादा जरूरी हो जाती है। इसके लिए जो जरूरी होगा, वो किया जा रहा है और किया जाएगा।

नेतन्याहू ने आगे कहा- हमारी फौज इस वक्त दुश्मन के इलाके में बहुत अंदर तक ऑपरेशन में जुटी है। खान यूनिस को घेरा जा चुका है और वहां जबरदस्त जंग चल रही है। हमारे पैराट्रूपर्स ने पूरा इलाका घेर लिया है। बहुत जल्द इस इलाके से आतंकियों का सफाया कर दिया जाएगा।

डिफेंस मिनिस्टर योव गैलेंट ने कहा- मैं फिर कहना चाहता हूं कि इजराइल जंग नहीं चाहता, लेकिन हमास ने हालात ऐसे पैदा कर दिए कि अब उनका खात्मा ही जंग खत्म करने का सबसे अच्छा रास्ता है। हर इजराइली की सुरक्षा के लिए यही सबसे बेहतर विकल्प है।

खान यूनिस में जबरदस्त जंग

इजराइली सेना ने खान यूनिस इलाके को घेर लिया है। सोमवार रात से यहां जबरदस्त फायरिंग हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद को इस इलाके से हमास के बारे में कुछ पक्की जानकारी मिली थी। इसके बाद एयरफोर्स ने यहां बमबारी में कई इमारतों को तबाह कर दिया। जब हमास की तरफ से फायरिंग में कमी आई तो ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया गया।

खान यूनिस के बाहरी इलाके में इजराइली सेना के टैंक मौजूद हैं। इसके अलावा पैराट्रूपर्स की दो यूनिट भी यहां उतार दी गईं हैं। यहां के ज्यादातर हिस्से घनी आबादी वाले हैं और माना जा रहा है कि घरों के अंदर हमास के टनल नेटवर्क के एंट्री शॉफ्ट मौजूद हैं। यही वजह है कि न सिर्फ इस इलाके में बल्कि इससे कुछ दूरी पर मौजूद समुद्री इलाके को भी घेर लिया गया है। पिछली बार 39 हमास आतंकी इसी समुद्री इलाके से भागने में कामयाब हो गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.