मां के गर्भ से बाहर आते ही गिरी बिल्डिंग, पूरे परिवार की मौत... नवजात का बाल भी बांका नहीं कर पाया सीरिया का भूकंप

Updated on 08-02-2023 05:55 PM
दमिश्क : तुर्की और सीरिया में सोमवार को भयानक भूकंप से भारी तबाही हुई। हजारों इमारतों मलबे में तब्दील हो गईं जिनके नीचे बड़ी संख्या में लोग दबे हुए हैं। तुर्की और सीरिया में जैसे-जैसे मलबा हटाया जा रहा है, कई भावुक कहानियां बाहर आ रही हैं। बचावकर्ताओं ने उत्तर-पश्चिम सीरिया में एक इमारत के मलबे के नीचे से एक नवजात बच्ची को बाहर निकाला है। बच्ची के एक रिश्तेदार ने बताया कि आपदा के तुरंत बाद उसकी मां को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और मरने से पहले उसने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के पिता, चार भाई-बहन और एक चाची की भी आपदा में मौत हो गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सीरिया के जिंदयारिस शहर में एक व्यक्ति को धूल से सनी एक बच्ची को मलबे से बाहर लेकर जाते हुए देखा जा सकता है। आफरीन के एक अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि बच्ची नवजात है और उसकी हालत स्थिर है। बच्ची का परिवार जिस बिल्डिंग में रहता था, वह जिंदयारिस शहर में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद नष्ट हुईं हजारों इमारतों में से एक थी। यह शहर तुर्की की सीमा के करीब इदलिब प्रांत में है।

खुदाई के दौरान सुनाई दी बच्ची की आवाज

बच्ची के चाचा खलील अल-सुवादी ने कहा कि इमारत के गिरने की खबर मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, 'खुदाई के दौरान हमें एक आवाज सुनाई दी। जब हमने धूल साफ की तो बच्ची को जुड़ी हुई गर्भनाल के साथ पाया। हमने उसे काट कर बच्ची को बाहर निकाला और मेरे चचेरे भाई उसे अस्पताल ले गए।' बाल रोग विशेषज्ञ हनी मारौफ ने कहा कि बच्ची बुरी हालत में अस्पताल पहुंची थी। उसके पूरे शरीर पर चोटों के कई निशान थे।

बच्ची का पूरा परिवार हुआ दफन

उन्होंने बताया, 'कड़ाके की ठंड के चलते वह हाइपोथर्मिया का भी शिकार हो गई थी। हमें उसे गर्माहट देनी थी। एक ओर बच्ची एक इनक्यूबेटर में लेटी हुई थी और उसके ड्रिप लगी हुई थी। तो वहीं दूसरी ओर उसके पूरे परिवार, माता, पिता और चारों भाई-बहन, को दफनाया जा रहा था। भूकंप ने सीरिया और तुर्की में जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालांकि भूकंप से पहली भी सीरिया में 41 लाख लोगों की जिंदगी किसी आपदा से कम नहीं थी। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे जीवित रहने के लिए मानवीय सहायता पर निर्भर थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.