लघु उद्योग-नव उद्यमियों और स्व-रोजगार को बढ़ावा देने वाला है बजट : एमएसएमई मंत्री श्री सखलेचा

Updated on 02-03-2023 05:06 PM

सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने प्रदेश के वर्ष 2023-24 के बजट को लघु उद्योगों और नव उद्यमियों को बढ़ावा एवं बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करने वाला बताया है। उन्होंने आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए बजट को ऐतिहासिक और गाँव, गरीब, किसान, युवा तथा महिलाओं को सशक्त बनाने वाला बताया। मंत्री श्री सखलेचा ने मध्यप्रदेश के चहुँमुखी विकास के बजट के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा का आभार माना है।

मंत्री श्री सखलेचा ने बताया कि एमएसएमई प्रोत्साहन व्यवसाय, निवेश संवर्धन तथा सुविधा प्रदाय योजना के लिए बजट प्रावधान बढ़ा कर 490 करोड़ रूपए किया गया है। बजट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के अधो-सरंचना विकास के लिए 129 करोड़ और मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए 100 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।  

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि बजट प्रावधानों के अनुरूप अब प्रदेश में वर्तमान में 2 हजार 750 से अधिक स्टार्ट-अप तथा 51 इन्क्युबेटर्स कार्यरत हैं। स्टार्ट-अप नीति 2022 के लागू होने के बाद लगभग 800 स्टार्ट-अप एवं 18 नवीन इन्क्युबेटर्स स्थापित हुए हैं। प्रदेश के स्टार्ट-अप सेंटर द्वारा वर्ष 2023-24 में उच्च शिक्षा संस्थानों में लगभग 100 बूट केंप और राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी एवं व्यापार मेले में भाग लेने के लिए स्टार्ट-अप को अवसर दिए जायेंगे।

प्रदेश में सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यमों के 22 औद्योगिक क्लस्टर स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिससे 5 हजार 400 करोड़ का निवेश संभावित है एवं लगभग 50 हजार व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.