गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम है बजट: संजय पाण्डेय

Updated on 02-02-2026 03:23 PM

जगदलपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय ने देश के सर्वांगीण विकास, गरीब, किसान, युवा, महिला कल्याण एवं आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला और हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला बजट है।

महापौर पाण्डेय ने कहा कि बजट में गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, युवाओं और महिलाओं के हितों को विशेष रूप से प्राथमिकता दी गई है। बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन एवं डिजिटल भारत को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधान देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नगर विकास, स्वच्छता, आवास, पेयजल, सड़क, रेल और शहरी अधोसंरचना के लिए किए गए प्रावधानों से नगर निकायों को मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेयर पाण्डेय ने कहा कि बजट में किए गए प्रावधानों से जगदलपुर जैसे नगरों के भी विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।महापौर ने बजट में कृषि क्षेत्र, एमएसएमई, स्टार्टअप्स, स्वरोजगार और युवाओं के लिए कौशल विकास पर दिए गए जोर की सराहना करते हुए कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। संजय पाण्डेय ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देगा। सबके विश्वास पर खरा उतरने वाला, सबका साथ, सबका विकास की भावना को सशक्त करने वाला यह बजट देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगा। अंत में संजय पाण्डेय ने केंद्रीय बजट 2026 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत को विश्व पटल पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.