मासूम से दरिंदगी की हद पार...मुंह बांधा, जंगल ले गया:गौहरगंज में बच्ची से दुष्कर्म पर परिजनों का गुस्सा; नानी ने बताई पूरी घटना

Updated on 27-11-2025 12:43 PM
भोपाल, 'दरिंदे को सिर्फ एनकाउंटर की सजा मिले। उसे सरेआम सबके सामने गोली मार दो। तभी मुझे चैन मिलेगा'...

यह कहते हुए पार्वतीबाई (परिवर्तित नाम) रोने लगती है। वह गौहरगंज के पास एक गांव की उस 6 साल की नन्हीं बच्ची की नानी है, जिसके साथ आरोपी सलमान ने दुष्कर्म किया। बच्ची को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पिछले 5 दिन से मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस प्रदर्शन की आग अब भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, विदिशा, बैतूल, कटनी, रायसेन समेत कई जिलों में भी पहुंच गई है।

दरिंदगी की दास्तां सुनाते ही नानी की आंखों में गुस्सा तैर गया जबलपुर हाईवे से 3 किमी अंदर एक छोटे से गांव में बच्ची का परिवार रहता है। सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं और हर आने-जाने वालों पर नजर रख रहे हैं। अंदर बरामदे में बच्ची की नानी, नाना, मौसी और मामा हैं। दरिंदे सलमान और उसकी दरिंदगी की दास्तां सुनाते ही नानी की आंखों में जैसे गुस्सा तैर रहा है। 21 नवंबर की रात में हुए वाकये को सुनाकर उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।

नानी ने बताया, दरिंदा सलमान गांव में एक क्रॅशर पर काम करता था और गौहरगंज से आता-जाता था। गांव की ही किराने की दुकान से सामान लेता था। इस दौरान उसे बच्ची खेलती दिखती थी उसे रोज टॉफी देता था। 21 तारीख के दिन बच्ची पड़ोस में टमाटर देने गई थी। दरिंदा सलमान यहां से निकला और बच्ची का मुंह दबाकर जंगल में ले गया। काफी देर बाद भी जब बच्ची वापस नहीं लौटी तो उसे ढूंढने लगे। एक-डेढ़ घंटे बाद सलमान बच्ची को छोड़कर भाग निकला। दरिंदा बच्ची को मुंह बांधकर जंगल ले गया। जहां उसके साथ दरिंदगी की।

नानी ने कहा कि मासूम से ऐसी दरिंदगी कोई दरिंदा ही कर सकता है। उसे बीच चौराहे पर गोली मारकर एनकाउंटर किया जाए। सब लोग उसका एनकाउंटर देखें। तभी बच्ची को सही न्याय मिलेगा।

बच्ची को लेकर परिजन ही नहीं गौहरगंज की महिलाएं भी गुस्से में हैं। धरने में शामिल एक महिला ने कहा कि पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। 5-6 दिन हो गए हैं, दरिंदे का पुलिस पता नहीं कर पाई है। मांग है कि उसे जल्दी पकड़े और बीच चौराहे पर फांसी की सजा दें। तभी बच्ची को न्याय मिलेगा।

गौहरगंज में प्रदर्शन...पथराव, लाठीचार्ज बुधवार को गौहरगंज में बड़ा प्रदर्शन हुआ। प्रदेशभर से हजारों लोग इकट्‌ठा हुए। चेतावनी दी कि 5 दिन के अंदर यदि सलमान को पुलिस ने नहीं पकड़ा तो उग्र प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, धरने के बाद गौहरगंज ने तनाव की स्थिति बन गई है। धरने के बाद ही यहां पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद पथराव हो गया। जवाब में आंसू गैस के गोले छोड़कर पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया।

गौहरगंज में अब भी 6 जिले- भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, बैतूल और नर्मदापुरम जिले का 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात है। क्यूआरएफ यानी क्विक रिस्पांस फोर्स भी तैनात किया गया है। डीआईजी, एसपी, 8 डीएसपी और 10 से ज्यादा इंस्पेक्टर तैनात हैं। एक टीम जंगलों में जाकर आरोपी सलमान को ढूंढ रही है तो अन्य टीमें भी तलाश में जुटी है।

नानी ने दिखाए बच्ची के खून से सने कपड़े इससे पहले 25 नवंबर को गौहरगंज में चल रहे धरना स्थल पर मासूम की नानी रोते हुए वे कपड़े लेकर बैठ गईं, जिनमें बच्ची के साथ अपराध हुआ था। कपड़ों पर लगा खून देखकर वहां मौजूद महिलाएं और ग्रामीण खुद को रोने से रोक नहीं पाए।

बार-बार कह रही थीं-'हमारी बच्ची को क्या हाल में छोड़कर गया… ऐसा कभी नहीं देखा। हम आरोपी की फांसी या एनकाउंटर की मांग करते हैं। ग्रामीण कहते हैं कि यह घटना गांव की आत्मा को झकझोर देने वाली है।

आरोपी पर पहले से दो केस दर्ज

  • 2024 में भोपाल के हनुमानगंज थाने में चोरी का एक मामला आरोपी आसिफ पर दर्ज हैं।
  • 2019 में श्यामपुर में एक अन्य चोरी का मामला आरोपी पर दर्ज है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.