हारकर भी दर्द दे गए अंग्रेज! भारतीय टीम की ताकत को ही कर दिया एक्सपोज

Updated on 30-10-2023 02:12 PM
लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप 2023 में अब तक कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया। यह टीम इंडिया की इस विश्व कप में लगातार छठी जीत थी। रोहित सेना एकमात्र टीम है जो अब तक इस टूर्नामेंट में नहीं हारी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए थे। 230 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड टीम 129 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल कर दिया।

भले ही भारत ने इस मैच में इंग्लैंड की बखिया उधेड़ दी हों। लेकिन इसके बावजूद अंग्रेजों ने भारत की सबसे बड़ी ताकत को एक्सपोज कर दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं भारत की बल्लेबाजी की, जिसे इंग्लैंड ने एक्सपोज कर दिया। इसमें कोई शक नहीं कि लखनऊ की पिच बल्लेबाजों के लिए मुश्किल थी। लेकिन यह चिंता का विषय जरूर होगा। भारतीय मैनेजमेंट इसके बारे में जरूर सोच रहा होगा।

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पहली बार इस वर्ल्ड कप में पहले बैटिंग की थी, और उसी में खेल हो गया। शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर जैसे बड़े नाम पूरी तरह से फ्लॉप हो गए। भारत का मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने पारी को संभाला और टीम को फाइटिंग स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान रोहित ने 87, सूर्या ने 49 तो राहुल ने 39 रन बनाए थे। अंत में जसप्रीत बुमराह ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।

हालांकि अब सवाल यह उठता है कि क्या है बैटिंग ऑर्डर पहले बल्लेबाजी करके भी उतना असरदार साबित हो सकता है? क्या भारत पहले बल्लेबाजी कर 300 से अधिक का स्कोर बना सकती है? यह कुछ सवाल हैं जो हर किसी के जहन में घूम रहे होंगे। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने भी इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद भारतीय बल्लेबाजी के इस फ्लॉप शो पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हमें 30 रन और बनाने चाहिए थे। बहरहाल, अब देखते हैं कि भारतीय बैटिंग लाइन अप अपने ऊपर उठे इन सवालों का किस अंदाज में जवाब देती है। भारत का वर्ल्ड कप में अगला मैच 2 नवंबर को मुंबई में श्रीलंका से है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.