दूल्हा-दुल्हन का विदेशी ऑर्किड पर आया दिल, बाप रे! शादी का कितना बढ़ गया बिल

Updated on 27-11-2023 03:15 PM
नई दिल्ली: शादी-ब्याह का मौसम शुरू हो गया है। इसी के साथ गाजीपुर फूल मंडी में भी चहल-पहल तेज हो गई है। शादी शुरू होने से फूलों का कारोबार महक उठा है। इन दिनों आम दिनों के मुकाबले फूलों की डिमांड 10 गुना ज्यादा हो गई है। इन दिनों सेबसे ज्यादा डिमांड थाईलैंड के आर्किड की है। तभी तो इसके दाम में भी इजाफा हो गया है। हालांकि इसी समय गेंदा और गुलाब के फूलों के दाम घटे हैं।

वरमाला में चाहे इंपोर्टेड फूल


दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में इन दिनों आर्किड फूल की खूब डिमांड है। ये फूल थाइलैंड से आते हैं। अलग-अलग रंगों में मिलने वाला यह फूल बेहद खूबसूरत होता है। वरमाला के रूप में लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इससे इसकी कीमत पर भी असर पड़ा है। व्यापारियों के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा इस साल मार्केट की कीमत में 10% की वृद्धि हुई है। हालांकि इस फूल में कोई महक नहीं है, फिर भी पसंद में यह सबसे आगे है।


गेंदा, गुलाब के फूलों के दाम घटे पर इसके बढ़ गए


गाज़ीपुर फूल मंडी के फूल कारोबारी किशन कुमार सैनी बताते हैं कि शादियों में जयमाला या वरमाला के लिए सबसे अधिक थाईलैंड के ऑर्किड की डिमांड आ रही है। सिर्फ दिल्ली से ही नहीं बल्कि दूर-दराज से इलाकों से भी आर्किड के वरमाला के लिए आर्डर आ रहे हैं। सौनी बताते हैं कि आर्किड की डिमांड इतनी है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल इसके 10% दाम बढ़ गए। आर्किंड की एक जोड़ी जयमाला ढाई से तीन हजार रुपये में बिक रही है। हालांकि इसी दौरान गेंदा और गुलाब की कीमत पिछले साल की अपेक्षा कम हुई है।

फूलों की चादर का भी खूब मिल रहा है आर्डर


इन दिनों फूलों की चादर के लिए भी काफी ऑर्डर आ रहे हैं। दरअसल, इन दिनों शादियों में फूलों की चादर काफी ट्रेंड में है। इस फूल की चादर का इस्तेमाल दुल्हन को जयमाला स्टेज तक ले जाने के दौरान किया जाता है। इस स्कूल की चादर बनाने में गुलदाउदी और रजनीगंधा के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। फूल कारोबारी गुलजार के मुताबिक फूलों की चादर बनाने के लिए अलग प्रकार के फ्रेम की जरूरत पड़ती है। हालांकि कारीगर दो बांस के सहारे भी इस चादर को फूलों से बना लेते हैं। इस वक्त मार्केट में इसकी कीमत 2500 से ₹3000 रुपये तक चल रही है।

आर्टिफिशियल फूलों का भी बढ़ा है कारोबार


जो लोग असली फूलों की कीमत अफोर्ड नहीं कर सकते, वे नकली फूलों से काम चला रहे हैं। तभी तो इस समय गाजीपुर फूल मंडी के बाहर आर्टिफिशियल फूलों का बाजार भी चल रहा है। हालांकि गाजीपुर मंडी के कारोबारी इसका विरोध कर रहे हैं। फूल कारोबारी किशन सैनी का कहना है की मंडी के बाहर आर्टिफिशियल फूलों की दुकान गलत तरीके से लग रही है। इससे असली फूलों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

गाजीपुर मंडी में फूलों का थोक भाव


इस समय गाजीपुर फूल मंडी में देसी गुलाब डेढ़ सौ रुपए प्रति किलो मिल रहा है। रजनीगंधा का दाम 200 से ढाई सौ रुपए प्रति किलो, गेंदा 20 से ₹25 प्रति किलो, गुलदाउदी डेढ़ सौ रुपए प्रति किलो। यदि आप गेंदे के फूल की माला खरीदना चाहते हैं तो इसका एक बंडल 200 से ढाई सौ रुपए का आ रहा है। इसमें 20 जोड़ी माला होती है।

इन फूलों की भी जयमाला की अच्छी बिक्री


जो लोग आर्किड के फूलों की वरमाला नहीं खरीद सकते, उनके लिए सस्ते में भी फूलों की वरमाला उपलब्ध है। आप यहां रजनीगंधा और गुलाब के फूलों की जयमाला 300 से 350 रुपये में एक जोड़ी खरीद सकते हैं। गुलदाउदी की वरमाला आपको ₹250 से ₹300 रुपये में मिल जाएगी। यदि आप थाइलैंड के आर्किड के फूलों की जयमाला ही चाहते हैं तो आपको ढाई-तीन हजार रुपये तो खर्च करने ही होंगे। हां, लिली के फूलों की जयमाला आप ₹1100 रुपये में ले सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.