राहुल ने जिसकी फोटो दिखाई वह ब्राजीलियन मॉडल सामने आई:कहा- क्या पागलपन है, मैं भारत नहीं गई

Updated on 06-11-2025 02:42 PM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाई थी, उसका एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई अकाउंट से महिला का वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया गया कि उनका नाम लेरिसा है।

वीडियो में महिला पुर्तगाली भाषा में बात करते हुए कहती है- दोस्तों, मैं आपको एक जोक सुनाती हूं। यह बहुत ही भयानक है! भारत में वोट देने के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल हो रहा है। मुझे भारतीय बताकर आपस में लड़ रहे हैं। देखो, क्या पागलपन है! मैं तो कभी भारत भी नहीं गई।

राहुल ने कहा था- ब्राजीलियन मॉडल ने हरियाणा में वोट डाला

राहुल ने कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी हुए। राहुल ने नीली डेनिम जैकेट पहने एक लड़की की फोटो दिखाकर सवाल किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन मॉडल का क्या काम है।

उन्होंने कहा- ब्राजीलियन मॉडल ने हरियाणा में 10 बूथ पर कभी सीमा, स्वीटी तो कभी सरस्वती के नाम पर 22 वोट डाले। राहुल ने ब्राजीलियन मॉडल का नाम नहीं बताया। हालांकि, उनकी यह तस्वीर, अनस्प्लैश और पेक्सेल्स जैसी स्टॉक फोटोग्राफी वेबसाइटों पर फ्री डाउनलोड के लिए मौजूद है।

दोनों वेबसाइटों से इस तस्वीर को 4 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। यह तस्वीर पहली बार 2 मार्च, 2017 को पब्लिश की गई थी। इन वेबसाइटों पर महिला का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन फोटोग्राफर का नाम मैथ्यूस फेरेरो है, जो ब्राजील के शहर बेलो होरिजोंटे में रहते हैं।

लेरिसा बोली- 18-20 साल की थी, तब की तस्वीर 

लेरिसा ने कहा- वह तस्वीर मेरे मॉडलिंग के शुरुआती दिनों की है, जब मैं 18-20 साल की थी। वह एक स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म से खरीदी गई और मेरी इजाजत के बिना इस्तेमाल की गई। अब मैं मॉडल नहीं हूं। वे लोगों को ठगने के लिए मुझे भारतीय बता रहे हैं। भारत की राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

दावे के मुताबिक, लेरिसा ने वीडियो में बताया कि एक रिपोर्टर ने इंटरव्यू के लिए उनसे इंस्टाग्राम पर संपर्क भी किया था। दैनिक भास्कर लेरिसा के वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। भास्कर ने लेरिसा का सोशल मीडिया अकाउंट ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनका प्रोफाइल नहीं मिला।

फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किया 

ब्राजीलियन न्यूज एजेंसी आओस फेटोस ने लेरिसा की तस्वीर लेने वाले फोटोग्राफर माथियस फेरेरो से भी बात की। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के दावे के बाद लाखों सोशल मीडिया यूजर्स उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल्स को सर्च करने लगे। इसके कारण उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करना पड़ा।

फोटोग्राफर ​​​​​​​ने बताया कि कई लोगों ने प्रजेंटेशन देखकर माथियस फेरेरो को मॉडल का नाम समझ लिया। उन्होंने कहा- लोगों ने सचमुच मेरे सारे अकाउंट हैक कर लिए। कई अजीबोगरीब लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। लोगों को शायद यह समझ नहीं आया होगा कि यह तस्वीर एक फ्री प्लेटफॉर्म से डाउनलोड की गई तस्वीर थी।

राहुल ने कहा- अब बिहार में ऑपरेशन सरकार चोरी जारी

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा की तरह बिहार में भी ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं।

कांग्रेस सांसद ने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट दी जाती है, ताकि लोकतंत्र को मारा जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.