भोपाल में बाथरूम में मिला MBBS छात्रा का शव:पास ही पड़ी थी एसिड बॉटल

Updated on 10-02-2026 11:46 AM
भोपाल, भोपाल में एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा रोशनी का शव बाथरूम में पड़ा था। पास ही एसिड की बोतल भी मिली है। रोशनी ने पिछले साल ही अक्टूबर में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था।

रोशनी डे-स्कॉलर थी और कोहेफिजा थाना क्षेत्र में पीजी में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक, जब वह सुबह कॉलेज के लिए अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स उसे बुलाने के लिए पहुंचे।

जवाब नहीं मिला तो तोड़ा दरवाजा

छात्राओं के मुताबिक, रोशनी को कई बार आवाज दी। उसे फोन कॉल किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पीजी के गार्ड को सूचना दी। गार्ड पहुंचा तो पहले कमरे और फिर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां रोशनी पड़ी मिली।

पास में मिली संदिग्ध बोतल

स्टूडेंट्स ने बताया कि रोशनी के पास एक खाली एसिड की बोतल भी पड़ी हुई थी। फौरन कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी गई। रोशनी को सुबह करीब 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

आलीराजपुर की थी, पिछले हफ्ते ही भोपाल लौटी थी

रोशनी आलीराजपुर की रहने वाली थी। साथी छात्रों ने बताया कि वह पिछले हफ्ते ही घर से लौटकर भोपाल आई थी। वह पढ़ाई को लेकर गंभीर और शांत स्वभाव की थी।

डीने ने कहा- पढ़ाई को लेकर टेंशन में थी रोशनी

गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन कविता एन. सिंह ने बताया कि रोशनी के मोबाइल में परिजन को भेजे गए मैसेज से पता चला है कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में थी। मेहनत करने के बावजूद ठीक से समझ नहीं पा रही थी।

पोस्टमॉर्टम के बाद सामने आएगी मौत की वजह

फिलहाल रोशनी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल के मसूरी क्षेत्र स्थित मॉर्चुरी भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दे दी है। घटना को लेकर कोहेफिजा पुलिस जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.