देवेंद्र यादव के सत्याग्रह को बीजेपी ने बताया नौटंकी

Updated on 22-12-2025 12:20 PM
दुर्ग-भिलाई, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) के रिटेंशन स्कीम, निजीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर किए जा रहे सत्याग्रह पर अब सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने इसे जनता से जुड़ा आंदोलन नहीं, बल्कि नौटंकी करार दिया है। आरोप लगाया है कि देवेंद्र यादव झूठी वाहवाही लूटने के लिए अनशन और सत्याग्रह कर रहे हैं।

बीजेपी भिलाई के प्रवक्ता विजय सिंह ने कहा कि, विधायक देवेंद्र यादव का सत्याग्रह पूरी तरह दिखावटी है। देवेंद्र यादव कुछ दिन पहले खुद बीएसपी प्रबंधन के साथ बैठक कर यह सार्वजनिक कर चुके हैं कि प्रबंधन से उनकी सार्थक चर्चा हुई है। इसके बावजूद अब वे धरने पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं, जो समझ से परे है।

सांसद विजय बघेल और पूर्व मंत्री मिल चुके हैं बीएसपी प्रबंधन से

बीजेपी के प्रवक्ता ने कहा कि, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय पहले ही बीएसपी मैनेजमेंट से गंभीरता से चर्चा कर चुके हैं। प्रबंधन को साफ तौर पर कहा गया है कि 10 दिनों के भीतर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से जुड़े मुद्दों पर ठोस परिणाम सामने रखें।

बीजेपी के जनप्रतिनिधि लगातार इस विषय पर मैनेजमेंट के संपर्क में हैं। बीजेपी प्रवक्ता का कहना है कि देवेंद्र यादव इस 10 दिन के इंतजार को भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें डर है कि अगर समाधान हो गया तो उसका श्रेय बीजेपी नेताओं को मिल जाएगा। इसी कारण वे अनशन कर झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।

बीएसपी प्रबंधन के नए फैसलों को बताया तुगलकी फरमान

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का कहना है कि, बीएसपी अब तुगलकी फरमान निकालने लगी है। उनका कहना है कि बीएसपी बजट में कटौती कर कर्मियों, ठेका श्रमिकों, सेवानिवृत्त और और पूर्व कर्मियों को दी जाने वाली शिक्षा, चिकित्सा और आवास जैसे अनिवार्य और महत्वपूर्ण सुविधाओं में कटौती कर रही है।

लीज और रिटेंशन स्कीम के तहत आबंटित आवास की शर्तों में बदलाव कर किराए की दर में मनमानी बढ़ोतरी कर रही है। आवास को खाली करने के लिए दबाव बना रही है। निजीकरण को लेकर आगे बढ़ रही है।

20 दिसंबर से सत्याग्रह कर रहे हैं देवेंद्र

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव 20 दिसंबर से सत्याग्रह कर रहे हैं। इन सभी मांगों को लेकर विधायक दो दिनों के सत्याग्रह अनशन पर बैठे थे। लेकिन रविवार को भी कोई हल नहीं निकलने पर उन्होंने सत्याग्रह को अब अनिश्चित कालीन के लिए आगे बढ़ा दिया है। देवेंद्र यादव खुली टेंट में रात बिता रहे हैं।

देवेंद्र का कहना है कि, जब तक प्रबंधन उनसे आकर सभी मुद्दों पर बात नहीं करता तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। रविवार को देवेंद्र यादव की मां भी सत्याग्रह स्थल पर पहुंची और बेटे को आशीर्वाद दिया।

देवेंद्र से मिलने पहुंचे पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

सत्याग्रह पर बैठे विधायक देवेंद्र से मिलने रविवार को पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी पहुंचे। रविवार को बीएसपी की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक के महासचिव एवं एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह भी पहुंचे। पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू के उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी भी समर्थन देने पहुंचे।

इनके अलावा अब तक सत्याग्रह को समर्थन देने पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर नीरज पाल, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, आरएन वर्मा, लालचंद वर्मा पहुंच चुके हैं। देवेंद्र यादव की ओर से दावा किया जा रहा है कि उन्हें अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों का जनसमर्थन मिल चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.