फिर लौट रही है कड़कड़ाने वाली ठंड, कोहरा और शीतलहर भी करेगी परेशान, देश के मौसम पर ताजा अपडेट पढ़ लीजिए

Updated on 13-01-2023 05:36 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बीते एक-दो दिन से तापमान में वृद्धि देखी गई है। लोगों को कोहरे और शीतलहर के प्रकोप से भी थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली की बात करें तो शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कोहरा भी मध्यम रहेगा। इसके अलावा बाकी राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में कल बारिश हुई वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी गई है। आर्थिक राजधानी मुंबई में भी लोगों को ठंड से राहत मिली है वहीं हिमाचल प्रदेश 15 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के चलते मौसम खराब बना रहेगा। IMD के मुताबिक, 15 जनवरी के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। इस बीच शीतलहर और कोहरा भी परेशान कर सकता है।
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को जहां हल्की बूंदाबांदी हुई वहीं आज यानी शुक्रवार को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 21 तो वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। वहीं शनिवार को 18 तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहेगा रविवार से एक बार फिर ठंड लौटेगी और तापमान 5 से 6 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 16 से 18 जनवरी तक कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है। अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली सर्दी रहने वाली है।उत्तर प्रदेश में भी बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। यूपी के पश्चिमी क्षेत्र में भी गुरुवार को बारिश हुई। वहीं राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा तक धुंध ही धुंध है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज अनुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज रहेगा। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी हवाओं का असर देखने को मिला और तापमान में वृद्धि देखी गई।
हिमाचल प्रदेश में 15 जनवरी तक खराब रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश और बर्फबारी के येलो अलर्ट के बावजूद बारिश नहीं हुई। प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में में हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन मैदानी इलाकों में अब भी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने 15 जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है, मगर मौसम इस बार अठखेलियां कर रहा है। मैदानी इलाकों में अब से धुंध और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा की बात करें तो आज मौसम परिवर्तनशील तथा बीच-बीच में आंशिक बदलवाई रहने की संभावना है। 14 जनवरी से राज्य में मौसम खुश्क रहने तथा उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है।

मुंबई में भी मिली ठंड से राहत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिलहाल लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली हुई है पिछले सप्ताह मुंबई में ठंड ने लोगों को स्वेटर निकालने पर मजबूर कर दिया था फिलहाल तापमान मुंबई शहर में सामान्य बना हुआ है 13 जनवरी गुरुवार को मुंबई शहर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम 27 डिग्री दर्ज किया गया है फिलहाल मुंबई शहर में धूप खिली हुई है। शहर में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.