भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अपराधियों और नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं

Updated on 04-02-2026 12:17 PM
जयपुर: राजस्थान में अपराधियों और नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए अब तक का सबसे घातक 'एक्शन प्लान' तैयार कर लिया है। मंगलवार रात मुख्यमंत्री निवास पर गृह विभाग के आला अधिकारियों के साथ हुई मैराथन बैठक में सीएम ने साफ कर दिया कि राजस्थान में अब कानून का राज नहीं, बल्कि अपराधियों में 'कानून का खौफ' दिखेगा।


10 दिन का अल्टीमेटम: लापरवाही पड़ी भारी

मुख्यमंत्री ने इस बार केवल निर्देश ही नहीं दिए, बल्कि अधिकारियों की जवाबदेही भी तय कर दी है। सीएम ने प्रत्येक 10 दिन में कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने दो टूक कहा, 'जमीन पर परिणाम दिखना चाहिए।' यदि किसी इलाके में अपराध बढ़ा या नशे के खिलाफ ढिलाई बरती गई, तो संबंधित पुलिस अधिकारी पर गाज गिरना तय है।

नशे की 'सप्लाई चेन' पर प्रहार

'नशामुक्त राजस्थान' के संकल्प के साथ सीएम ने सीमावर्ती जिलों- अनूपगढ़, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में विशेष चौकसी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस, ड्रग्स कंट्रोलर और स्वास्थ्य विभाग को त्रिशक्ति की तरह मिलकर तस्करी के हर रूट को ध्वस्त करने को कहा है। मुख्यमंत्री का मानना है कि नशा ही अपराध की असली जड़ है, जिसे जड़ से मिटाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, सजा तक पीछा

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा को निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि हार्डकोर अपराधियों को पकड़ना ही काफी नहीं है, बल्कि कोर्ट में ऐसी प्रभावी पैरवी की जाए कि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। साथ ही, स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को इस दलदल से बचाने का मास्टरप्लान भी तैयार किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.