सिर पर लगी बॉल, 15 मिनट तक फूट-फूटकर रोती रही, उधर खिलाड़ी दांत निकालकर हंसती रहीं

Updated on 05-06-2023 08:37 PM
पेरिस: फ्रेंच ओपन में एक अजीब घटना सामने आई। मैच के दौरान जापानी-इंडोनेशियाई महिला युगल जोड़ी को उस वक्त डिसक्वॉलिफाइ कर दिया गया जब मियू काटो का एक शॉट बॉल गर्ल के सिर पर जा लगा। इस घटना के बाद नन्ही बॉल गर्ल 15 मिनट तक कोर्ट में ही फूट-फूटकर रोती रही। इसके बाद रेफरी ने जापानी-इंडोनेशियाई विमेंस डबल्स जोड़ीदार को डिसक्वॉलिफाइ करने का फैसला किया।

यहां इससे भी हैरान करने वाली बात यह देखी गई कि जब बॉल गर्ल रो रही थी और दर्द से कराह रही थी तो विपक्षी खिलाड़ी चेक बूजकोवा और स्पैनियार्ड सोरिबेस टोर्मो दांत निकालकर हंसती रहीं। सोशल मीडिया पर इससे हंगामा मचा हुआ है। जापान की काटो और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार 16वीं वरीय एल्डिला सुत्जियादी महिला युगल के तीसरे दौर में मैरी बुजकोवा और सारा सोरिबेस टॉर्मो से 7-6 (1), 1-3 से आगे चल रही थीं।

यहां जापानी खिलाड़ी का एक शॉट बॉल गर्ल को जा लगा। वह इस बात से बेखबर थी कि गेंद उसकी ओर आ रही है। गेंद लगने के बाद वह दर्द से कराहने लगी और कोर्ट पर ही फूट-फूटकर रोने लगी। यहां जापानी और इंडोनेशियाई प्लेयर ने बॉल गर्ल से माफी मांगी। इस मामले में अंपायर ने काटो को चेतावनी दी थी, लेकिन मैच में पीछे चल रहीं चेक बूजकोवा और स्पैनियार्ड सोरिबेस टोर्मो ने रेफरी को कोर्ट 14 में बुलाया और बॉल गर्ल की चोट के बारे में बताया।

इसके बाद लंबी चर्चा के बाद रेफरी ने काटो और उनकी जोड़ीदार को डिसक्वॉलिफाइ कर दिया। इससे हर कोई हैरान रह गया। अमूमन इस तरह के मामले में वॉर्निंग ही दी जाती है। जानबूझकर शॉट नहीं मारा गया था तो डिसक्वॉलिफाइ का फैसला थोड़ा हैरानी भरा था। दूसरी ओर, विपक्षी टीम की बुजकोवा ने कहा- यह हर किसी के लिए एक बुरी स्थिति है। लेकिन यह फैसला नियमों द्वारा लिया गया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह रेफरी का फैसला था। बुजकोवा ने तर्क दिया कि उसने गेंद को बॉल गर्ल को हिट करते हुए नहीं देखा, लेकिन वह 15 मिनट तक रो रही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.