चैतीचांद शोभायात्रा में भगवान झूलेलाल के साथ रामलला की आकर्षक झांकी ने मोहा मन, युवाओं ने छेज नृत्य कर समा बांधा

Updated on 11-04-2024 11:20 AM
भोपाल। वरुण अवतार के वंशजों ने बुधवार को अपने इष्टदेव भगवान झूलेलाल का अवतरण दिवस उत्साह के साथ मनाया। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में विशाल शोभायात्रा में इस बार भगवान झूलेलाल के साथ ही बालस्वरूप में रामलला के दर्शन भी कराए गए। चांदी के रथ में बहिराणा साहब को सजाया गया था। युवाओं ने छेज नृत्य कर जुलूस को यादगार बना दिया। सिंधु समाज भवन में बहिराणा पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। अयोध्या में राम मंदिर बनने की खुशियां मनाई गईं।

राममंदिर की प्रतिकृति बनी आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा में बाल स्वरूप रामलला के दर्शन भी कराए गए। इलेक्ट्रानिक झांकी में राम मंदिर की प्रतिकृति सजाई गई थी, जिसे देखकर लोग मंत्र-मुग्ध हुए बगैर नहीं रह सके। पूजा-अर्चना के साथ ही सिंधी भाषा दिवस मनाया गया। मातृभाषा को समृद्ध बनाने का संकल्प लिया गया। नेहरू पार्क स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। जुलूस में सजीव झांकियों के दर्शन कराए गए। शोभायात्रा में भगवान झूलेलाल की सजीव झांकी के अलावा चांदी के रथ पर बहिराणा साहब की ज्योति के दर्शन भी कराए। अमर कथा का पाठ किया गया। महिलाओं ने भी जुलूस में छेज नृत्य किया। मेन रोड पर मंच लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। संत, महात्मा भी बग्घी में सवार होकर आशीर्वाद देते चल रहे थे।


बिजली गुल, टार्च की रोशनी में पूजा

चैतीचांद के दिन शाम चार बजे अचानक बिजली गुल हो गई। सिंधु समाज भवन में पूजन शुरू होने से पहले ही अंधेरा छा गया। काफी समय इंतजार के बाद भी जब बिजली चालू नहीं हुई तो टार्च की रोशनी में पूजा अर्चना की गई। बैरागढ़ बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया था। रोशनी की व्यवस्था की गई थी, लेकिन तीन घंटे बिजली गुल होने के कारण जनरेटर की रोशनी में ही शोभायात्रा निकली। जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण के साथ जुलूस का स्वागत किया गया। जुलूस का समापन संतजी की कुटिया से होते हुए पुराना धर्मशाला स्थित झूलेलाल मंदिर में हुआ। यहां भंडारा भी किया गया।


सेंट्रल पंचायत ने शोभायात्रा निकाली

राजधानी में सिंधी सेंट्रल पंचायत ने सिंधी कालोनी से समृद्ध भारत का संदेश देती भव्य शोभायात्रा निकाली। विधायक भगवानदास सबनानी ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। सिंधु एक्सप्रेस ट्रेन की प्रतिकृति में सवार होकर महिलाओं ने सामाजिक एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा के 50 साल पूरे होने, सिंधी भाषा दिवस एवं भगवान झूलेलाल का अवतरण दिवस एक साथ मनाया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.