भोपाल। मध्य प्रदेश हस्त शिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम द्वारा गौहर महल में शिल्प बाजार प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 12 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। यहां जहां प्रदेश के कई कलाकार भोपाल वासियों के लिए यूनिक पैटर्न और प्रिंट के खादी के कपड़े, कुर्ते सेट, बाग प्रिंट, इंडिगो प्रिंट की साड़ियों के साथ कई जरीदार बैग पर्स लेकर आए हैं।
धार जिले के बाग की रहने वाली प्रियंका बहेती के पास क्रिएटिव कलेक्शन हैं। वह बताती हैं कि महिलाओं के बीच इन दिनों सिल्क और काटन में इंडिगो और बाग प्रिंट की साड़ियों की मांग बढ़ी है। इन साड़ियों को कार्यालय और अन्य सादे समारोह में उपयोग की जा सकती हैं। जो महिलाओं द्वारा खूब पसंद भी की जा रही है। वहीं चंदेरी से आए बुनकर फाइज महिलाओं के लिए चंदेरी सिल्क और चंदेरी काटन साड़ियों का भंडार लेकर आए है। उनकी साड़ियां खास और यूनिक हैं। उनके पास हैंडलूम ब्लाक प्रिंट, इंडिगो प्रिंट , वर्ली प्रिंट और कलमकरी की साड़ियां हैं। साड़ियों को बनाने का काम वह पांच पीढ़ियों से करते आ रहे हैं।
लकड़ी के डमरू और लट्टू
वहीं मेले में बुदनी के बुनकर सुजान विश्वकर्मा बच्चों के लिए दूधिया लकड़ी के बने खिलौने लेकर आएं हैं। ये लकड़ी के खिलौने काफी हल्के-फुल्के हैं। बच्चों को कोई हानि नहीं पहुंचाते हैं। लकड़ी के डमरू से लेकर लट्टू और कई तरह के खिलौने उनके कलेक्शन में हैं।