परमात्मा की प्राप्ति ही मनुष्य के जीवन का अंतिम उद्देश्य : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 14-05-2023 07:38 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि परमात्मा की प्राप्ति के लिए तीन मार्ग बताए गए हैं-ज्ञान मार्ग, भक्ति मार्ग और कर्म मार्ग। संत ज्ञान मार्ग से ईश्वर को प्राप्त करते हैं, भक्ति मार्ग से भी भगवान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कर्म मार्ग से भी ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को कर्म मार्ग पर चलने की कोशिश करना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान बुधनी विकासखण्ड के ग्राम आमोन में महालक्ष्मी नारायण यज्ञ में शामिल हुए और संतों का आशीर्वाद लिया। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भगवान ने जो काम अपने लिए निश्चित कर दिया है उसको मेहनत और ईमानदारी से करेंगे तो भगवान को प्राप्त करना आसान होगा। यदि किसान पूरी मेहनत और लगन से खेती कर फसल उगाए, डॉक्टर नि:स्वार्थ भाव से मरीजों का इलाज करें और शिक्षक ईमानदारी से बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंगे तो कर्म के मार्ग पर चलते हुए ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एक जमाना था जब महिलाएँ घर से नहीं निकलती थी, पुरूष ही अक्सर चुनाव लड़ा करते थे। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए स्थानीय निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। इसके फलस्वरूप आज अनेक नगर एवं ग्राम पंचायतों में महिलाएँ जन-प्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को खुद ही पूरा कर सके, इसके लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई गई है। सभी महिलाओं के पंजीयन का कार्य सुनिश्चित किया गया है और 10 जून से पात्र महिलाओं के खातों में प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि योजना के तहत डाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब माता-पिता के प्रतिभावान बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना संचालित की है जिसमें सरकार द्वारा विद्यार्थियों की फीस भरी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को ब्याज की चिंता से मुक्ति दिलाने के लिए डिफाल्टर किसानों का ब्याज भी राज्य सरकार द्वारा भरा जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सलकनपुर में देवीलोक बनने जा रहा है। इसके लिए 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि 16 मई से गाँव-गाँव में रथ आएगा, जिसमें सभी घर से एक शिला (ईंट) देवी लोक के लिए भेंट करना है, जिससे देवीलोक के निर्माण में सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। साथ ही तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव में भी सभी लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाये और देवी विजयासन का आशीर्वाद प्राप्त करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्रामवासियों से संवाद के दौरान अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महालक्ष्मी नारायण यज्ञ में महंत नरेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज, महंत महावीरदास ब्रह्मचारी जी महाराज और मानस मोहिनी संध्या तिवारी जी से आशीर्वाद लिया।  चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री रमाकांत भार्गव, सिलवानी विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय सहित अनेक जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.