इफ्तारी के फल लेकर आ रहा था सेना का वो ट्रक, आज ईद नहीं मना रहे कश्मीर के गांववाले

Updated on 22-04-2023 08:25 PM
नई दिल्ली: आज पूरा देश खुशी के साथ ईद का त्योहार मना रहा है लेकिन जम्मू-कश्मीर में पुंछ के एक गांव में खामोशी है। यहां मातम पसरा है। गांव के लोगों ने इस साल ईद न मनाने का फैसला किया है। वजह जानकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। दरअसल, बीते गुरुवार को सेना के जिस ट्रक पर हमला हुआ था, वह इसी संगीयोते (Sangiote) गांव आ रहा था। इस आतंकी हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच सैनिक शहीद हो गए थे। इस ट्रक में गुरुवार शाम इफ्तार दावत के लिए फल और दूसरे सामान लाए जा रहे थे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक Balakote में राष्ट्रीय राइफल्स के बसूनी मुख्यालय से सामान ट्रक से पहुंचाया जा रहा था। ट्रक में कुछ और सामान भींबर गली इलाके से रखा गया था। पुंछ और राजौरी के बीच सेना के काफिले की आवाजाही के कारण यहां राष्ट्रीय राइफल्स की काफी मौजूदगी रहती है। इस बीच, खबर है कि आईबी ने गृह मंत्रालय को हमले पर रिपोर्ट सौंप दी है।
आईबी रिपोर्ट में बताया गया है कि हमले में स्टील बुलेट का इस्तमाल हुआ है। कुल सात आतंकी हमले में शामिल थे, इनमें तीन विदेशी थे। करीब 2000 कमांडो सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। बताया गया है कि ट्रक से दो ग्रेनेड पिन मिले हैं। स्टिकी बम से हमला किया गया था और गाड़ी पर 36 राउंड फायरिंग की गई थी।

जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों के हित में काम करने का दावा करने आतंकियों को कब यह एहसास हाग कि पीड़ित भी उनके अपने लोग हैं।
अब क्या ईद मनाएं...
गांव के सरपंच मुख्तियाज खान को भी इफ्तार के लिए बुलाया गया था। उन्होंने कहा, 'क्या इफ्तार जब हमारे पांच जवान उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शहीद हो गए। जैसे ही हमें सोशल मीडिया ग्रुप से आतंकी हमले के बारे में सूचना मिली, गांव में मातम छा गया।' खान ने बताया कि शनिवार को केवल नमाज पढ़ी जाएगी, गांव के लोग ईद नहीं मनाएंगे। हमले के बाद जले ट्रक की जो तस्वीर सामने आई है उसमें पीछे प्लास्टिक का जला क्रैट और तरबूज, पपीता, सेब आदि दिखाई दे रहा है। अक्सर आतंकियों की तरफ से ये बातें उछाली जाती हैं कि वे कश्मीरी मुसलमानों के लिए बंदूक उठाए हुए हैं। एक दिन पहले अलकायदा आतंकी संगठन ने अतीक अहमद के सपोर्ट में माहौल खराब करने की कोशिश की थी लेकिन कश्मीर के गांववालों ने ऐसे आतंकियों को अपने फैसले से करारा जवाब दिया है।दिखते ही होगा काम तमाम
उस रोज दोपहर में करीब 3 बजे ट्रक सामान लेकर गांव से 7-8 किमी की दूरी पर था कि झाड़ी में छिपे अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। कई दिशाओं से हमला किया गया था। इस मामले में कम से कम 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बाटा-डोरिया इलाके के घने जंगल में सुरक्षाबलों ने बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है। इसमें ड्रोन, खोजी कुत्ते और एक एमआई हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। जंगल में सात आतंकी छिपे हो सकते हैं। सेना ने देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं।


इससे पहले संदेह जताया गया था कि 3-4 आतंकवादियों के एक समूह ने इस हमले को अंजाम दिया और उन्होंने किसी विस्फोटक, बम या ग्रेनेड का इस्तेमाल किया था जिससे सेना की गाड़ी में आग लग गई। समझा जाता है कि आतंकी समूह एक साल से इस इलाके में एक्टिव था। इस हमले में एक स्नाइपर भी शामिल हो सकता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी हमले की जांच कर रही है। इस हमले की जिम्मेदारी पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने ली है, जो पाकिस्तानी आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संगठन बताया जा रहा है। PAFF कश्मीर में एक्टिव है। यह आर्टिकल 370 हटने के बाद से चर्चा में आया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.