अफगानों ने बुझती राख को 'ज्वालामुखी' बना दिया, कंगारुओं के मुंह अब खून लग गया, अब किसी की खैर नहीं!

Updated on 08-11-2023 02:09 PM
मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी विश्‍व कप के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। बदन में गंभीर रूप से ऐंठन और हिलने-डुलने में दिक्कत बावजूद ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंदों में नाबाद 201 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को हार के जबड़े से न केवल खींच निकाला, बल्कि दुनियाभर की तमाम दिग्गज टीमों को एक अलग चुनौती दे डाली। खासकर विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए बब्बर शेरों से भरी साउथ अफ्रीका को। ऑस्ट्रेलिया शर्मनाक हार की ओर बढ़ता दिख रहा था, जब 19वें ओवर में सकोर 91/7 था, लेकिन अचानक मैक्सवेल नाम का ज्वालामुखी जागा और अफगानिस्तान का सबकुछ तहस नहस कर दिया।

अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान (143 गेंदों पर नाबाद 129 रन) ने विश्‍व कप में पहला शतक बनाया, लेकिन मैक्सवेल और कप्तान पैट कमिंस ने 8वें विकेट की साझेदारी के लिए 170 गेंदों पर 202 रन बनाते हुए बता दिया कि यह टीम क्यों 5 बार की चैंपियन है। मैक्सवेल ने साझेदारी में 179 रन बनाए और कमिंस 68 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। वह दूसरे छोर पर बल्लेबाज कम दर्शक अधिक नजर आए। यह मैक्सवेल की एक सनसनीखेज पारी थी, जिन्होंने मार्नस को रन आउट करने में शामिल होकर ऑस्ट्रेलिया को 91/7 पर सघर्ष करने के बाद किले पर कब्जा कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी चार ओवरों में 21 रनों की जरूरत थी। मैक्सवेल ने 47वें ओवर में चार गेंदों पर 22 रनों की शानदार पारी खेली और मैच विनिंग सिक्स से दोहरा शतक भी पूरा किया। मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 21 चौकों और 10 छक्कों की मदद से अविजित 201 रन की शानदार पारी खेली, जिससे ऑस्ट्रेलिया के आठ मैचों में 12 अंक हो गए और उसने तीसरे स्थान की टीम के रूप में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ऑस्ट्रेलिया गहरे संकट में था, जब 15वें ओवर में स्‍कोर 87/6 पर पहुंचा। तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक, राशिद खान ने और अजमतुल्लाह उमरजई ने दो-दो विकेट लिए। मैक्सवेल एक एलबीडब्ल्यू मौके से बच गए और मुजीब उर रहमान ने कैच छोड़ दिया।

वह भाग्यशाली थे कि उन्होंने अन्य मौकों पर भी किस्मत ने उनका साथ दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने उस बुझती राख को हवा देकर ज्वालामुखी बना दिया, जो अब तक सोई हुई थी। इस कंगारू टीम को अब रोकना नामुमकिन लग रहा है। 5 बार की चैंपियन के मुंह अब जीत का स्वाद लग गया है। यहां से उसका खेल बदल जाएगा। अब हर टीम के लिए वह सबसे बड़ा खतरा बनता दिख रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.