जिस ताकत पर था पाकिस्तान को घमंड उस पर ही अफगानियों ने किया वार, तोड़ दी बाबर सेना की अकड़

Updated on 24-10-2023 02:08 PM
चेन्नई: अफगानिस्तान, अफगानिस्तान और अफगानिस्तान। इस वक्त अख्बार उठालें या फोन पर सोशल मीडिया चला लें। सिर्फ हर जगह एक ही नाम छाया हुआ है, और वो है अफगानिस्तान। उन्होंने बीते सोमवार यानी 23 अक्टूबर को काम ही ऐसा किया कि फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे। दरअसल, भारत में चल रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। उन्होंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बाबर सेना को 8 विकेट से हराया है।

इतना ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान की यग वनडे में पाकिस्तान पर पहली जीत भी थी। यह हार पाकिस्तान को भारत से मिली हार से ज्यादा चुभ रही होगी। इसकी वजह है कि पाकिस्तान इस मैच की फेवरेट थी। लेकिन अफगानियों ने उनके साथ खेल कर दिया। हालांकि अब सवाल उठता है कि यह चमत्कार कैसे हुआ? दरअसल, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की कमजोरी पर नहीं बल्कि उनकी ताकत पर ही वार किया, जिससे वह बैकफुट पर आ गए। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की बॉलिंग की।

अफगानी बल्लेबाजों ने मार-मारकर पाकिस्तान के गेंदबाजों का बुखार उतार दिया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 65, इब्राहिम जादरान ने 87, रहमत शाह ने *77 तो कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी ने *48 रन बनाए। अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर ने पाकिस्तान को धुआं-धुआं कर दिया। हारिस रऊफ से लेकर शाहीन अफरीदी तक हर किसी को रन पड़े। तो अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की ताकत पर वार कर यह मैच अपने नाम किया।

इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने पॉइंट्स टेबल में भी छलांग लगाई है। वह आखिरी पायदान से उठकर सीधा 4 अंक के साथ छठी पॉजिशन पर आ गए हैं। अब उनका अगला मुकाबला श्रीलंका से 30 अक्टूबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान हार की हैट्रिक लगा चुका है। वह अहमदाबाद में भारत, बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया और अब चेन्नई में अफगानिस्तान से हारे हैं। पाकिस्तान का अगला मैच इन फॉर्म साउथ अफ्रीका से 27 अक्टूबर को है, जोकि अगर वो हारे तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.