महालेखाकार ने मांगी 50 लाख से अधिक प्रोजेक्ट्स की जानकारी

Updated on 21-10-2025 01:19 PM

राज्य सरकार के उन कामों की लागत की जानकारी ऑडिटर जनरल कार्यालय ने मांगी है, जिनकी लागत 50 लाख से अधिक है। इसके साथ ही सरकार से यह भी पूछा गया है जो प्रोजेक्ट पेंडिंग हैं उसकी पेंडेंसी की वजह क्या है और पेंडिंग होने के बाद प्रोजेक्ट की लागत कितनी बढ़ गई है।

प्रधान लेखाकार मध्यप्रदेश ने यह जानकारी प्रदेश के जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग समेत उन सभी विभागों से मांगी है, जिनके बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इन विभागों से कहा गया है कि 31 मार्च 2025 की स्थिति में पेंडिंग 50 लाख से अधिक लागत वाले प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी जाए।

इसको लेकर एक फार्मेट भी जारी किया गया है जिसमें यह बताने को कहा गया है कि प्रोजेक्ट का नाम और उसकी लागत व काम पूरी होने की समय सीमा बताई जाए। जिस प्रोजेक्ट की लागत और समय सीमा बढ़ी है, उसकी रिवाइज्ड लागत और नई समय सीमा बताने को कहा गया है। साथ ही यह भी बताने को कहा गया है कि जो प्रोजेक्ट डिले हुआ है उसके डिले होने की वास्तविक वजह लिखित में बताई जाए।

दरअसल, अफसरों की लापरवाही के चलते डिले होने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर पहले भी आपत्ति उठती रही है और इसी के चलते महालेखाकार कार्यालय ने ऐसे प्रोजेक्ट्स की जानकारी तलब की है।

हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है कि ऑडिटर जनरल कार्यालय ने रिपोर्ट मांगी है, इसके पहले भी जानकारी चाही गई थी जो नहीं दी गई। ऑडिटर जनरल कार्यालय ने इसके पहले अप्रेल में और फिर पिछले दो महीनों में भी रिपोर्ट मांगी थी जो उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसलिए अब एक बार फिर विभागों को सीधे पत्र लिखकर जानकारी देने के लिए कहा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.