2025 में एक पारी में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, यह भारतीय सूरमा भी लिस्ट में शामिल

Updated on 29-12-2025 12:48 PM
नई दिल्ली: साल 2025 लगभग समाप्त हो चुका है। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं उन 5 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने इस साल एक पारी में चौके-छक्के के चलते सबसे ज्यादा रन बटोरे हैं। आइये, एक बार पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं।

वियान मुल्डर

साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर ने 2025 में एक पारी में चौके-छक्के की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में 367 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसमें 220 रन चौके-छक्के से आए थे। मुल्डर ने उस पारी में 49 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

शुभमन गिल

भारत के शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 269 रन की पारी खेली थी। गिल ने 30 चौके और 3 छक्के लगाए थे। उन्होंने 138 रन सिर्फ चौके-छक्के से बनाए थे।

रेयान रिकेल्टन

साउथ अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन ने पाकिस्तान के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में 259 रन बनाए थे। उन्होंने 29 चौके और 3 छक्के लगाए थे। उनकी पारी में 134 रन चौके-छक्के से आए थे।

डिवोन कॉन्वे

न्यूजीलैंड के डिवोन कॉन्वे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में इस साल 227 रन की पारी खेली। उन्होंने कुल 31 चौके ठोके और 124 रन सिर्फ चौकों से ही बटोरे।

जॉर्ज मुंसे

स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंसे ने नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे मुकाबले में 191 रन की शानदार पारी खेली थी। उस इनिंग में उन्होंने 14 चौके और 11 छक्के लगाए थे। मुंसे ने 122 रन सिर्फ चौके-छक्के से बनाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.