टी20 विश्व कप 2026 की 20वीं टीम का भी हुआ फैसला, हार के साथ जापान का सपना टूटा

Updated on 17-10-2025 12:56 PM
दुबई: टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेने वाली 20वीं टीम का भी फैसला हो गया है। अगले साल फरवरी और मार्च में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाएगा। जापान पर जीत दर्ज करने के साथ ही यूएई टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेना वाली 20वीं टीम बन गई। ओमान की मेजबानी में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालीफायर 2025 खेला जा रहा है। नेपाल और ओमान ने भी इसी टूर्नामेंट से टी20 विश्व कप में जगह बनाई है।

यूएई के खिलाफ जापान ने पहले बैटिंग की। टीम की बैटिंग पूरी तरह फेल रही। कप्तान केंडेल फ्लेमिंग सिर्फ 4 रन बनाकर हैदर अली का शिकार बन गए। अभिषेक आनंद 10 रनों की पारी खेलने के बाद रन आउट हो गए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 12वें ओवर में 56 रन पर जापान के 8 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद वातारू मियाउची ने 32 गेंद पर 45 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और दो छक्के मारे। 11वें नंबर पर उतरे अब्दुल समद (11) के साथ उन्होंने आखिरी विकेट के लिए नाबाद 44 रन जोड़े। यूएई के लिए हैदर अली ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। मुहम्मद इरफान को दो विकेट मिले।
यूएई को कप्तान मुहम्मद वसीम और अलीशन शराफु की जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों ने बैटिंग पावरप्ले में ही 66 रन बना दिए। हालांकि दोनों अर्धशतक बनाए बिना आउट हो गए। शराफु ने 27 गेंद पर 46 रन बनाए तो वसीम के बल्ले से 26 गेंद पर 42 रन निकले। मयंक राजेश कुमार ने नाबाद 13 और राहुल चोपड़ा ने नाबाद 14 रन बनाकर टीम को 13वें ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…
 04 July 2026
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी कि प्री-क्वार्टर फाइनल के एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में FIFA ने अचानक बड़ा बदलाव किया है। मेजबान मेक्सिको और…
 04 July 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से…
 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
Advt.