उस रात शराब के नशे में घर पहुंचे थे रजनीकांत, कहा- पीने की लत न होती तो बड़ा सुपरस्‍टार होता

Updated on 31-07-2023 02:53 PM
सुपरस्‍टार रजनीकांत 72 साल के हैं। इस उम्र में भी वह एक्‍ट‍िव हैं। जल्‍द ही 10 अगस्‍त को तमन्‍ना भाटिया के साथ उनकी फिल्‍म 'जेलर' रिलीज होने वाली है। सिनेमा की दुनिया में थलाइवा अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ चुके हैं, जिससे हम सभी को सीखने के लिए बहुत कुछ मिलता है। वह उम्र के इस पड़ाव पर भी एक ऐसे जिंदादिल इंसान हैं, जो अपनी गलतियों को मानने में जरा भी संकोच नहीं करते। बीते दिनों में चेन्‍नई में 'जेलर' के ऑडियो लॉन्‍च इवेंट में उन्‍होंने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती को न सिर्फ स्‍वीकार किया है, बल्‍क‍ि दुनिया को इससे सीख लेने की नसीहत भी दी है। सुपरस्‍टार ने शराब की लत को अपनी सबसे बड़ी भूल माना है।

Rajinikanth Drinking Problem: लॉन्च इवेंट में रजनीकांत और तमन्‍ना के अलावा फिल्‍म के डायरेक्‍टर नेल्सन दिलीप कुमार और म्यूजिक डायरेक्‍टर अनिरुद्ध रविचंदर भी मौजूद थे। रजनीकांत ने इस दौरान अपनी शराब की लत के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'अगर मेरे जीवन में शराब नहीं होती, तो मैं समाज की सेवा करता। शराब पीना मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती है।'

'मैं एक बार नशे में घर आया था, भाई ने सलाह दी'

थलाइवा ने दो साल पहले हुई एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं एक बार नशे में घर आया था। एक नाटक के मंचन के बाद रात के 2 बजे। मेरे भाई ने मुझे सलाह दी कि मैं स‍िर्फ खुशी मनाने या जश्न मनाने के लिए पीऊं और इसे आदत न बनाऊं। अगर मैंने शराब नहीं पी होती, तो एक बड़ा और बेहतर स्टार बन गया होता।' एक्‍टर ने आगे कहा कि खुशी में पीना बुरा नहीं है, लेकिन इसकी लत लगना बहुत गलत है।

डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स ने कहा था- नेल्‍सन संग काम मत कीजिए

ऑडियो लॉन्च पर बोलते हुए रजनीकांत ने कहा कि उन्होंने 'अन्नात्थे' के बाद कई स्क्रिप्ट्स को रिजेक्‍ट कर दिया था, क्योंकि वो उन्‍हें पिछली फिल्मों 'बाशा' और 'अन्नामलाई' के जैसी लगती थीं। उन्होंने विजय-स्टारर 'बीस्ट' की रिलीज के बाद नेल्सन की ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर भी बात की। रजनीकांत ने खुलासा किया कि उन्हें ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूटर्स से बहुत सारे फोन आए और उन्होंने फिल्म के डायरेक्‍टर को बदलने के लिए कहा। हालांकि, उन्हें यह भी पता चला कि 'बीस्ट' से ड‍िस्‍ट्रीबयूटर्स और प्रोडक्शन हाउस को कोई नुकसान नहीं था। थलाइवा ने कहा, 'मैं नेल्सन के साथ काम करने के अपने फैसले को लेकर स्पष्ट था और मुझे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ा, मैंने जेलर के साथ आगे बढ़ने का फैसला लिया।'

अपने नाम के आगे से सुपरस्‍टार हटाना चाहते हैं रजनीकांत

रजनीकांत ने यह भी इच्‍छा जाहिर की है कि वो फिल्‍म के क्रेड‍िट्स में अपने नाम के आगे से 'सुपरस्‍टार' टाइटल हटाना चाहते हैं। उन्होंने डायरेक्‍टर्स से अपील की कि 'सुपरस्‍टार' का कार्ड हटाया जाए, उन्होंने मेकर्स ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। अपने भाषण को खत्‍म करते हुए उन्‍होंने अपनी होने वाली आलोचना और ट्रोलिंग पर भी बात की। रजनीकांत ने कहा, 'ऐसा कोई कुत्ता नहीं है, जो नहीं भौंकता। इसी तरह ऐसी कोई जीभ नहीं है जो आलोचना नहीं करती है। मेरा मानना है कि ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां ये दोनों नहीं हैं।'

'कवाला' की पॉपुलैरिटी पर तमन्‍ना ने फैंस का किया शुक्रिया

इस बीच, न्‍यूज एजेंसी 'एएनआई' से बात करते हुए तमन्ना भाटिया ने 'जेलर' से अपने पॉपुलर गाने 'कवाला' को लेकर कहा, 'लोगों ने बहुत प्यार दिया है। यह गाना बहुत ट्रेंड कर रहा है। आम तौर पर हम फिल्मों को प्रमोट करते हैं, लेकिन अब इस गाने ने हमें इतना प्रमोट कर दिया है कि हमें सचमुच इस पर बात करनी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.