थार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत:भोपाल में दिवाली की रात हादसे में दो घायल, गुस्साए लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की

Updated on 21-10-2025 01:10 PM

भोपाल में दिवाली की रात लाल रंग की थार ने दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, दो गंभीर हैं। घायलों को भोपाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला ईंटखेड़ी का है। मृतकों की पहचान अब्दुल मुख्तार और अब्दुल गनी के रूप में की गई है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद थार का ड्राइवर साथ में चल रही जीप में बैठकर साथियों के साथ भाग निकला।

हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने थार में तोड़फोड़ कर दी।

देर रात तक मॉर्चुरी के बाहर लगी रही भीड़ पुलिस ने बताया कि थार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजन को सौंपे जाएंगे।

मृतकों के परिजन ने रात में ही पोस्टमॉर्टम कर शव सौंपने की मांग की। इस बात को लेकर देर रात तक गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी के बाहर भीड़ लगी रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.