'थैंक यू मालिक, आपके प्यार के लिए जो आपने मुझे इतने साल दिया है', सलमान के Shera की बातों ने जीता सबका दिल

Updated on 20-05-2023 09:39 PM
सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड शेरा के लिए उनके बर्थडे पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शेरा के साथ सलमान खान की तस्वीर हैं, जिसमें शेरा ने सलमान के कंधे पर हाथ रखा है। इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने जितना खूबसूरत कैप्शन लिखा है उससे भी मजेदार शेरा का जवाब है।

सलमान खान के साथ उनके पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा की बॉन्डिंग बेहद खास है। बता दें कि शेरा करीब पिछले 28 साल से सलमान खान की सिक्यॉरिटी का काम संभाल रहे हैं। सलमान के लिए वो केवल एक बॉडीगार्ड ही नहीं बल्कि भाई और दोस्त के भी समान हैं और ये बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पर दिख भी जाती है।

सलमान ने शेरा के लिए किया पोस्ट

सलमान खान ने अपने इस पोस्ट में शेरा के लिए लिखा है, 'हैपी बर्थडे शेरा, ऊपर वाला तुमपर आशीर्वाद बनाए रखे। हमेशा खुश रहो।' सलमान के इस अजीज बॉडीगार्ड ने उनके पोस्ट पर फौरन जवाब भी लिखा और कहा- थैंक यू मालिक, आपके वो सारे प्यार और आशीर्वाद के लिए जो आपने मुझे इतने सालों से दिया है।'

संगीता बिजलानी ने भी किया बर्थडे विश

इस पोस्ट पर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं संगीता बिजलानी ने भी कॉमेंट किया है और शेरा को बर्थडे पर विश किया है। यहां बता दें कि शेरा हमेशा ही सलमान को मालिक कहकर पुकारा करते हैं।

शेरा ने सलमान के लिए कही बातों से सबका दिल जीता है

दरअसल एक इंटरव्यू में शेरा ने कहा भी था कि- मालिक का मतलब होता है गुरु और सलमान मालिक मेरे लिए सबकुछ हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि वह सलमान खान के लिए अपनी जान तक दे सकते हैं क्योंकि वो मेरे भगवान हैं। किसी और इंटरव्यू में शेरा ने ये भी कहा था कि जब तक जिंदा हूं भाई के ही साथ रहूंगा। इसे बारे में बातें करते हुए उन्होंने एक बड़ी ही खूबसूरत लाइन भी कही थी। उन्होंने कहा था, 'मैं अक्सर ये कहता हूं कि जब तक मैं जिंदा हूं आप मुझे भाई के साथ या उनके पीछे खड़ा होते नहीं देखेंगे, बल्कि मैं हमेशा उनके आगे खड़ा दिखूंगा ताकि उनपर आने वाले खतरे का सामना मैं पहले ही कर लूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.