इंस्टाग्राम पर आते ही थलपति विजय ने बना डाला रिकॉर्ड! चंद घंटों में ही 4.3 मिलियन फॉलोअर्स

Updated on 03-04-2023 06:46 PM
तमिल फिल्मों के स्टार थलपति विजय अब तक फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम से दूर थे। लेकिन अब वह भी इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर चुके हैं। और एक्टर ने क्या धमाकेदार एंट्री मारी है। थलपति विजय ने 3 अप्रैल को एक इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाने के लिए बाद एक पोस्ट किया और इसने तहलका मचा दिया। चंद घंटों में ही थलपति विजय के इस पोस्ट पर चार मिलियन से ज्यादा लाइक्स और साढ़े चार लाख से ज्यादा कमेंट्स आ गए। खबर लिखे जाने तक थलपति विजय के इंस्टाग्राम पर 4.3 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। यही नहीं, थलपति विजय के इंस्टाग्राम पर आते ही एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने तुरंत ही उन्हें फॉलो करना शुरू कर दिया।

थलपति विजय ने actorvijay के नाम से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और उस पर फिल्म 'लियो' के सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में थलपति विजय 'सॉल्ट एंड पैपर' लुक में नजर आ रहे हैं और काफी हेंडसम लग रहे हैं। थलपति विजय ने इस तस्वीर को शेयर कर फैन्स के नाम पैगाम लिखा, 'हेलो ननबाज़ एंड ननबीज़।'


विजय ने बनाया रिकॉर्ड!

बताया जा रहा है कि थलपति विजय ने इंस्टाग्राम पर आने के 99 मिनटों के अंदर ही उनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे, जोकि अबतक इंडिया में किसी भी सिलेब्रिटी के इंस्टाग्राम हैंडल पर नहीं हुआ है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

फैन्स ने विजय का किया जोरदार स्वागत

Thalapathy Vijay के इस पोस्ट को देखते ही फैन्स के कमेंट्स और रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। हर किसी ने थलपति विजय के इंस्टाग्राम डेब्यू पर न सिर्फ एक्टर को बधाई दी बल्कि जोरदार स्वागत भी किया। थलपति विजय का यह पोस्ट मिनटों में ही सोशल मीडिया पर छा गया। मालूम हो कि थलपति विजय ट्विटर और फेसबुक पर काफी पहले से हैं, लेकिन इंस्टाग्राम से वह दूर थे। पर अब फैन्स के साथ वह इंस्टाग्राम पर भी जुड़ सकते हैं। यहां अब फैन्स को एक्टर की निजी जिंदगी से लेकर फिल्मों तक की सारी अपडेट मिलती रहेगी।

थलपति विजय की फीस और नेट वर्थ

थलपति विजय की गिनती तमिल के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 120-150 करोड़ रुपये तक फीस के रूप में लेते हैं। थलपति विजय ने 10 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और 18 साल क उम्र में फिल्म में पहला लीड रोल किया था। सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट में भी थलपति विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंटरनेट रिपोर्ट्स के अनुसार, थलपति विजय की नेट वर्थ 445 करोड़ रुपये है। फिल्म 'वारिसु' के लिए थलपति विजय ने 150 करोड़ रुपये फीस ली थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।

Leo में नजर आएंगे थलपति विजय

थलपति विजय के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो वह फिलहाल 'लियो' में बिजी हैं। इस फिल्म को लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं और यह उनके LCU यूनिवर्स का हिस्सा है। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त भी नजर आएंगे और उनका अहम रोल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.