थाईलैंड के 'तानाशाह' प्रधानमंत्री ने छोड़ी राजनीति, चुनाव में पहले-दूसरे पर नहीं, पांचवें स्थान पर पहुंचे

Updated on 12-07-2023 01:50 PM
बैंकॉक: थाईलैंड में 2014 के सैन्य तख्तापलट में सत्ता पर कब्जा करने के बाद लगभग नौ साल तक प्रधानमंत्री रहे प्रयुथ चान-ओचा ने मंगलवार को कहा कि वह राजनीति छोड़ रहे हैं। उन्होंने इस साल प्रधानमंत्री पद के लिये मई में हुए चुनाव में जिस दल से दावेदारी ठोकी थी वह पांचवें स्थान पर रहा। उसे 500 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में सिर्फ 36 सीटें मिलीं थी। चुनाव में करारी शिकस्त के बाद प्रयुथ चान-ओचा की यह घोषणा सामने आई है। पूर्व सैन्य कमांडर 69 वर्षीय प्रयुथ ने 'रुम थाई सांग चार्ट' या 'यूनाइटेड थाई नेशन पार्टी' के फेसबुक पेज पर यह घोषणा की। वह प्रधानमंत्री पद के लिये पार्टी की तरफ से नामित थे।

प्रयुथ ने लिखा, "मैं यूनाइटेड थाई नेशन के सदस्य के रूप में इस्तीफा देकर राजनीति से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा करना चाहूंगा।" उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मैं पार्टी के नेताओं, अधिकारियों और सदस्यों से कहना चाहूंगा कि वे संस्थाओं, राष्ट्र, धर्म और राजशाही की रक्षा के साथ ही थाई लोगों का ध्यान रखने के लिये एक मजबूत इकाई के तौर पर अपनी राजनीतिक गतिविधियां जारी रखें।"

संसद के बृहस्पतिवार को नया प्रधानमंत्री चुनने की उम्मीद है। प्रगतिशील मूव फारवर्ड पार्टी ने निचले सदन में आठ दलों के गठबंधन से 312 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। उसे प्रतिनिधि सभा और गैर निर्वाचित 250 सदस्यीय सीनेट को मिलाकर कुल कम से कम 376 मत हासिल करने होंगे। रूढ़िवादी सीनेट के साथ राजनीतिक मतभेदों के कारण, यह अनिश्चित है कि पार्टी के नेता, पिटा लिमजारोएनराट को अनुमोदन मिल सकता है या नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.