पाकिस्तान को हराकर थाइलैंड ने किया बड़ा उलटफेर

Updated on 06-10-2022 05:59 PM
विमेंस एशिया का 2022 के 10वें मुकाबले में थाइलैंड ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने थाइलैंड के सामने जीत के लिए 117 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर को थाइलैंड ने 4 विकेट और 1 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ थाइलैंड ने प्वाइंट्स टेबल में भी अपना खाता खोला है। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 7 अक्टूबर को भारत के खिलाफ है और इस महामुकाबले से पहले यह हार पाकिस्तान की खिलाड़ियों के मनोबल पर जरूर असर डालेगी।

थाइलैंड की इस जीत की हीरो सलामी बैटर नत्थाकन चैंथम रहीं, जिन्होंने 51 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। चैंथम के अलावा थाइलैंड की कोई भी बैटर 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। नन्नापत कोंचरोएंकाई ने 13 तो कप्तान नरुमोल चायवाई ने 17 रनों की पारी खेली।

आखिरी ओवर में थाइलैंड को 10 रनों की दरकार थी और गेंद अनुभवी डायना बेग के हाथों में थी। पहली गेंद डायना ने वाइड डाली। दूसरी गेंद डायना फुलटॉस डालकर बड़ी गलती कर बैठी, थाइलैंड की बैटर रोसीनन ने इसका फायदा उठाते हुए सामने की तरफ चौका जड़ दिया। यहां से पाकिस्तान की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई थी। अगली तीन गेंदों पर थाइलैंड ने चार रन बनाकर यह मैच अपने नाम किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.