T+0 सेटलमेंट के बीटा-वर्जन की टेस्टिंग 28 मार्च से:SEBI ने जारी की 6-स्टेप गाइडलाइन, एक दिन में हो सकेगा शेयरों का सेटलमेंट

Updated on 22-03-2024 01:12 PM

शेयर मार्केट रेगुलेटर 'सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया' (SEBI) 28 मार्च से T+0 सेटलमेंट के बीटा वर्जन की टेस्टिंग शुरू करेगी। इसे सुबह 9:15 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच लॉन्च किया जाएगा।

सेबी की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, T+1 मार्केट में हर 50bps की मूवमेंट के बाद बैंड को रिकैलिब्रेट किया जाएगा। इसका इस्तेमाल इंडेक्स और प्राइस सेटलमेंट कंप्यूटेशन के लिए नहीं होगा। T+0 सेटलमेंट में सिक्योरिटीज के ट्रेडिंग की क्लोजिंग प्राइस T+1 सेटलमेंट के समान ही होगी।

SEBI के सर्कुलर के 6 प्वॉइट्स

  • एलिजिबल इन्वेस्टर: सभी निवेशक जो मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन (MII) की ओर से बताई गई टाइमलाइन, प्रोसेस और रिस्क की जरूरतों को पूरा करते हैं, वे T+0 सेटलमेंट साइकल में भाग लेने के लिए एलिजिबल हैं।
  • सर्विलांस के उपाय: T+1 सेटलमेंट साइकल में जो सर्विलांस मेजर्स अप्लाई होते हैं, वहीं मेजर्स T+0 में शेयरों पर लागू होंगे।
  • ट्रेड टाइमिंग: सुबह 09:15 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक कंटिन्यू ट्रेडिंग सेशन लागू होगा।
  • प्राइस बैंड: T+0 सेटलमेंट में प्राइस T+1 मार्केट की कीमत से +100 बेसिस प्वॉइंट्स के साथ ऑपरेट होंगी। प्राइस बैंड को T+1 मार्केट में प्रत्येक 50 बेसिस प्वॉइंट्स के मूवमेंट के बाद रिकैलिब्रेट किया जाएगा।
  • इंडेस्क कैलकुलेशन और सेटलमेंट प्राइस कंप्यूटेशन: T+0 सेटलमेंट में प्राइस को इंडेस्क कैलकुलेशन और सेटलमेंट प्राइस कंप्यूटेशन के तहत नहीं माना जाएगा। T+0 सेगमेंट में ट्रेडिंग के आधार पर सिक्योरिटीज के लिए अलग से कोई क्लोज प्राइस नहीं होगी।
  • ऑब्लिगेशन की नेटिंग: T+1 और T+0 सेटलमेंट साइकल के बीच पे-इन और पे-आउट ऑब्लिगेशन में कोई नेटिंग नहीं होगी।

एक हफ्ते पहले मिली थी मंजूरी
एक हफ्ते पहले ही, SEBI ने 28 मार्च से ऑप्शनल बेसिस पर T+0 सेटलमेंट के बीटा वर्जन लागू करने को मंजूरी दी थी। बीते शुक्रवार को बोर्ड की मीटिंग के बाद SEBI ने कहा कि बोर्ड ने 25 शेयरों के सीमित सेट के लिए और ब्रोकर्स के एक सीमित सेट साथ T+0 सेटलमेंट के बीटा वर्जन को लॉन्च करने की मंजूरी दी है।

क्या है T+0 सेटलमेंट का तरिका
वर्तमान में भारतीय शेयर मार्केट सभी शेयरों के लिए T+1 सेटलमेंट साइकल पर काम करता है। T+0 का मतलब शेयर की खरीदारी और बिक्री का सेटलमेंट एक ही दिन में होगा। तीन महीने पहले मार्केट रेगुलेटर ने इसके लिए कंसल्टेशन पेपर इश्यू किए थे और 12 जनवरी तक इसपर लोगों से राय मांगी थी।

क्या है T+1, T+2 और T+3 सेटलमेंट
सेटलमेंट सिस्टम का मतलब बायर्स के अकाउंट में शेयर्स का ट्रांसफर और सेलर अकाउंट में बेचे गए शेयरों का अमाउंट ट्रांसफर से है। भारतीय स्टॉक एक्सचेंज वर्तमान में T+1 को फॉलो करते हैं। इसका मतलब है कि ऑर्डर के एग्जीक्यूट होने के 24 घंटे में फंड और सिक्योरिटी आपके अकाउंट में आते हैं।

मान लीजिए कि आपने बुधवार को शेयर बेचे है। T+1 के अनुसार 1 बिजनेस-डे में इन शेयरों के पैसे आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे। वहीं आपने शेयर खरीदे हैं तो ये शेयर 1 दिन में आपके डीमैट अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे। यहीं नियम T+2 और T+3 सेटलमेंट में भी लागू होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.