टेस्ला की बढ़ेगी चिंता, भारत आने की तैयारी में चीन की BYD, लोकल कंपनी के साथ होगा जॉइंट वेंचर

Updated on 15-07-2023 02:35 PM

नई दिल्ली : भारत इस समय दुनिया का सबसे आकर्षक मार्केट बना हुआ है। जैसे-जैसे देश में मिडिल क्लास आबादी बढ़ रही है, वैसे ही डिमांड में तेजी आ रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) सेंगमेंट में भी आने वाले समय में जबरदस्त डिमांड आने की उम्मीद है। यही कारण है कि दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनियां भारत में निवेश के लिए लालायित हैं। हाल ही में खबर आई थी कि एलन मस्क (Elon Musk) की टेस्ला (Tesla) भारत में आने की कोशिशें कर रही हैं। इसी बीच अब चीन की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी बीवाईडी (BYD) से बड़ी खबर आ रही है। बीवाईडी ने भारत में एक अरब डॉलर का निवेश करने का प्रस्ताव रखा है।


देश में लगाएगी फैक्ट्री

बीवाईडी भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और बैटरी के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट डालना चाहती है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार बीवाईडी भारत में इस वेंचर के लिए लोकल कंपनी से पार्टनरशिप करना चाहती है। रॉयटर्स के अनुसार, बीवाईडी ने हैदराबाद बेस्ड मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ मिलकर एक ईवी जॉइंट वेंचर के गठन के लिए भारतीय नियामकों को एक प्रस्ताव भेजा है।

 
आएंगी हैचबैक से लेकर लग्जरी मॉडल तक कारें
बीवाईडी भारत में हैचबैक से लेकर लग्जरी मॉडल तक पूरी सीरीज लाने की कोशिश में है। बीवाईडी ईवी और प्लग-इन हाइब्रिड व्हीकल्स का दुनिया का सबसे बड़े उत्पादक है। बीवाईडी इससे पहले भी कह चुकी थी कि उसकी भारत में मैन्यूफैक्चरिंग फ्लांट लगाने की योजना है। बता दें कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार मार्केट है।


मस्क भी आना चाहते हैं भारत

हाल ही में एलन मस्क ने भारत में टेस्ला को लाने और 20 लाख रुपये में टेस्ला की कार लॉन्च करने की योजना का खुलासा किया था। बीवाईडी और टेस्ला में बड़ा कंपटीशन है। भारत में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाकर बीवाईडी टेस्ला को बड़ी चुनौती देने की कोशिश कर रही है।
 
 

 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.