आतंकी रिंदा की मौत बनी सस्पेंस:सरकारों ने साधी चुप्पी; बंबीहा ग्रुप ले रहा जिम्मेदारी, कोई नशे की ओवरडोज बता रहा कारण

Updated on 20-11-2022 04:34 PM

पाकिस्तान में ISI की पनाह लेकर भारत में नार्को-टेररिज्म फैलाने वाले आतंकी हरविंदर सिंह की रिंदा की मौत पर सस्पेंस बना हुआ है। एक तरफ गैंगस्टर हैं, जो उसकी मौत की जिम्मेदारी ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में बैठे सूत्र उसकी मौत नशे की ओवडोज बता रहे हैं, लेकिन केंद्र व पंजाब सरकार ने इस पर अभी तक चुप्पी साध रखी है।


मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम पंजाब में आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की मौत की खबर पहुंच गई थी, लेकिन यह मौत कैसे हुई, इस पर किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की। कुछ समय बाद ही बंबीहा ग्रुप के जसप्रीत जस्सी ने फेसबुक पर पोस्ट डाल रिंदा के मौत की जिम्मेदारी को उठाया। उसका कहना था कि रिंदा को पाकिस्तान उसके दोस्तों ने ही पहुंचाया था, लेकिन विरोधियों के साथ मिलकर वह वहां चिट्‌टे का काम करने लगा था। उसके दोस्तों को भी इससे काफी नुकसान पहुंच रहा था। जिसके चलते उसका कत्ल करवा दिया गया।


किडनी फेलियर बताया गया कारण

बंबीहा ग्रुप के इकरारनामे के बाद पाकिस्तान में बैठे सूत्रों ने आतंकी रिंदा की मौत रंजिशन होना नहीं बताया। मिली जानकारी के अनुसार रिंदा ने तकरीबन दो सप्ताह पहले हेरोइन की अधिक डोज ले ली थी। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती गई।

रिंदा को लाहौर के जिन्ना अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। ओवरडोज का असर उसकी किडनियों पर पड़ा। कुछ दिनों में ही उसकी किडनियां फेल हो गई। उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और शनिवार देर शाम उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।


केंद्र व राज्य सरकार ने साधी चुप्पी

इन दोनों तरकों के बीच रिंदा की मौत अभी भी सस्पेंस बनी हुई है। इंटरपोल की मदद से रिंदा को पकड़ने की कोशिश में जुटी भारत सरकार और आतंकी को बार-बार टारगेट करने वाली पंजाब सरकार ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। न ही कोई पुलिस अधिकारी या सुरक्षा एजेंसी उसकी मौत की पुष्टि कर रही है, लेकिन इसी बीच कोई उसकी मौत की सूचना को नकार भी नहीं रहा है।


2016 के बाद से पंजाब के लिए नासूर बना था रिंदा

18 साल की उम्र में अपने ही रिश्तेदार का खून करने वाला रिंदा 2016 से भारत व पंजाब सरकार के लिए नासूर बना हुआ था। फिरौती, कत्ल और नशे का व्यापार करने वाला रिंदा नेपाल के रास्ते पहले दुबई गया और फिर पाकिस्तान में जाकर खालिस्तान मूवमेंट का हिस्सा बन गया था। बब्बर खालसा इंटरनेशनल के इंडिया विंग को देख रहा था। इसी दौरान उसने भारत में अपने नशे के तस्करों को आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में प्रयोग करना शुरू कर दिया था।



नशेड़ियों को बना रहा था स्लीपर सेल

रिंदा ने पाकिस्तान में जाकर आपने तस्कर साथियों को अपने साथ जोड़ना शुरू किया था। वह बॉर्डर बेल्ट, तरनतारन व पंजाब के अन्य हिस्सों में तस्करों की मदद से नशेड़ी ढूंढता था। इन नशेड़ियों को वह नशा देता और हथियार भी। इन नशेड़ियों की मदद लेकर ही वह अपना नेटवर्क पंजाब में फैला रहा था। पंजाब में हथियारों की तस्करी में बीते कुछ सालों में पकड़े गए 80 प्रतिशत युवा नशे के आदी थे और नशे की पूर्ति के लिए ही उन्होंने रिंदा से हाथ भी मिलाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.