MP में साइबर ठगों का आतंक... 5 साल में 1054 करोड़ रुपये की ठगी, सिर्फ 10 प्रतिशत ही राशि वापस मिली

Updated on 30-07-2025 12:02 PM
भोपाल। प्रदेश में साइबर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। साइबर अपराधियों के साफ्ट टारगेट युवा और वृद्ध हैं। प्रदेश में एक मई 2021 से 13 जुलाई 2025 तक बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया, फेक लिंक वेबसाइट, ई-कॉमर्स, ऑनलाइन गेमिंग आदि तरीके से धोखाधड़ी में 1054 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। इसमें मात्र 105.21 करोड़ रुपये पुलिस ने होल्ड कराए हैं। यानी सत्यापन के बाद यह राशि पीड़ितों को मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दी विधानसभा में जानकारी

हालांकि, इन पांच वर्षों में एक करोड़ 94 लाख रुपये ही शिकायतकर्ताओं को वापस मिल पाए हैं। यह जानकारी मंगलवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के प्रश्न पर लिखित उत्तर में दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 में प्रदेश में कुल चार लाख 49 हजार अपराध पंजीबद्ध किए गए थे, जबकि इस वर्ष जनवरी से 13 जुलाई के बीच कुल दो लाख 48 हजार अपराध दर्ज हो चुके हैं, जिनमें 579 साइबर संबंधी हैं। इनमें 166 प्रकरण निराकृत हुए, बाकी लंबित हैं। 2020 से 2024 के बीच साइबर अपराध के क्रमश: 909, 1131, 1140, 1094 और 1093 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

युवा और वृद्ध हुए ज्यादा शिकार

सीधी विधायक रीती पाठक के प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वर्ष 2022 से 2025 तक तीन हजार 541 प्रकरण साइबर अपराध के दर्ज किए गए हैं, जिनमें 717 का निराकरण कर दिया गया है। 1575 मामले लंबित हैं। विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़े देखें तो युवा और वृद्धों में 2743 लोगों के साथ ठगी हुई है।

किस तरह से साइबर धोखाधड़ी वर्ष 2022 -2023 -2024 -2025

बैंकिंग 135 -128 -149 -54

सोशल मीडिया 542 -428 -396 -242

फेक लिंक, वेबसाइट 15 -12 -16 -11

ई-कॉमर्स 02 -06 -05 -02

धोखाधड़ी 181 -225 -381 -125

ऑनलाइन गेमिंग 06 - 04 - 01 -04

अन्य 140 -134 -135 -73


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.