किंग ऑफ स्विंग के लौटने से तहलका, जसप्रीत बुमराह ने रोहित और द्रविड़ की मुराद कर दी पूरी

Updated on 19-08-2023 02:03 PM
डबलिन: 11 महीने से कमर में लगी चोट की वजह से भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेल से दूर चल रहे थे। बुमराह टीम के गेंदबाजी क्रम की जान हैं। उनके ना होने का टीम इंडिया पर काफी फरक भी पड़ा। जब वह बाहर थे तो हर किसी को उनकी कमबैक की चिंता थी। हर किसी के मन में सवाल था कि बुमराह कब वापसी करेंगे या वह कभी फिर से अपनी पुरानी लय में नजर आएंगे? टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह की इंजरी सबसे बड़ा सिरदर्द बनी हुई थी। लेकिन बुमराह ने ऐसा कमबैक किया कि सबका दिल जीत लिया। हर कोई उनकी खूंखार गेंदबाजी का दीवाना हो गया। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा से ज्यादा इस वक्त शायद ही कोई और खुश होगा।

कमबैक हो तो जसप्रीत बुमराह जैसा
11 महीने के बाद जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक किया। उन्हें इस दौरे पर टीम इंडिया का कप्तान भी बनाया गया। 18 अगस्त शुक्रवार को भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला गया। आयरलैंड की पारी का पहला ओवर ही जसप्रीत बुमराह डालने आए।

वह लंबे समय के बाद वापसी कर रहे थे और आते ही पहला ओवर डाल रहे थे। हर कोई थोड़ा चिंतित था कि जस्सी कैसा प्रदर्शन करेंगे। बुमराह ने पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही एंड्रयू बालबर्नी को बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने पांचवीं गेंद पर लोरकान टकर को भी आउट किया। बुमराह के पहले ओवर ने ही उनकी लय और फिटनेस का परिचय दे दिया। बुमराह ने अपने कुल चार ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

भारत के लिए अच्छे संकेत
29 साल के जसप्रीत बुमराह का एशिया कप और वर्ल्ड कप से ठीक पहले फॉर्म में आना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छे संके हैं। बुमराह टीम की अहम कड़ी हैं। उनको इस तरह खेलता देख रोहित और राहुल द्रविड़ फूले नहीं समा रहे होंगे। जस्सी भारत को एशिया कप और वर्ल्ड कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.