मिशेल स्टार्क से हुई पहले ही ओवर में भयानक गलती, 2 बार आउट थे रोहित, पर नहीं लिया DRS

Updated on 01-03-2023 07:58 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट इंदौर के ऐतिहासिक होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है और पहले ही ओवर में कंगारू टीम से भयानक गलती हो गई। दो बार रोहित शर्मा आउट थे, लेकिन दोनों ही बार गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने अपील तो की, लेकिन कप्तान स्टीव स्मिथ से बात करने के बाद DRS नहीं लिया।दरअसल, पहले ही ओवर की पहली ही गेंद रोहित शर्मा के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास पहुंची। उन्होंने इसे लपकने में कोई गलती नहीं, लेकिन यहां मिशेल स्टार्क ही अधिक अपील करते नजर आए। यहां उन्होंने कप्तान स्टीव स्मिथ से बात की, लेकिन DRS नहीं लेने पर सहमति नहीं बनी। यही नहीं, इसी ओवर की चौथी गेंद पर गेंद रोहित शर्मा के पैड पर जाकर लगी। यहां भी मिशेल स्टार्क ने जोरदार अपील की, लेकिन बाकियों ने कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया।

    स्टीव स्मिथ ने पॉइंट के फील्डर, विकेटकीपर और मिशेल स्टार्क से बात करने के बाद DRS नहीं लिया। रोचक बात यह रही कि दोनों ही मौकों पर रोहित शर्मा आउट थे। पहली बार बल्ले का किनारा था तो यहां बॉल स्टंप्स पर लगते दिख रही थी। टीवी रिप्ले देखने के बाद दोनों ही मौके पर कंगारू टीम को अपनी गलती का अहसास हुआ। मिशेल स्टार्क भी निराश थे, लेकिन कर ही क्या सकते थे। दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने ओवर की 5वीं गेंद पर चौका उड़ाते हुए खाता खोला। हालांकि, वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और 12 रन बनाकर मैथ्यू की गेंद पर स्टंपिंग आउट हुए।

    इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम इंडिया में दो बदलाव हुए। मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव को शामिल किया गया तो ओपनर के तौर शुभमन गिल को मौका मिला है। उन्हें आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज केएल राहुल की जगह शामिल किया गया है। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त ले चुकी है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.