क्रिस गेल जैसा भयानक बल्लेबाज, तूफानी शतक में लगाया चौके-छक्के का अंबार

Updated on 05-06-2023 08:28 PM
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग के पहले शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में यूएई को सात विकेट से हरा दिया। शारजाह में खेले गए इस मैच में किंग ने 112 गेंद में 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 112 रन की शानदार पारी खेली जबकि शामरा ब्रूक्स ने 44 रन बनाए जिससे टीम ने 88 गेंद शेष रहते 35.2 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।

नए कप्तान शाई होप (नाबाद 13) ने छक्का जड़कर 35.2 ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 206 रन तक पहुंचाकर जीत दिलाई। इससे पहले यूएई की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.1 ओवर में 202 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कीमो पॉल ने 34 रन पर तीन विकेट चटकाए। मेजबान टीम ने लिए 19 साल के अली नसीर ने डेब्यू करते हुए 52 गेंद में 58 रन बनाए। इतना ही नहीं बल्कि वह अपनी टीम के टॉप स्कोरर भी रहे।


वी अरविंद ने भी 77 गेंद में 40 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से यानिक कारिया ने 26, डोमीनिक ड्रेक्स ने 29 और ओडियन स्मिथ ने 40 रन देकर दो-दो विकेट अपने नाम किए। तीन मैचों की यह सीरीज अगले महीने जिंबाब्वे में होने वाले विश्व कप क्वालीफायर्स की तैयारी कर रही दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यूएई और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 जून को शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में ही खेला जाएगा।

मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने सीरीज के पहले मैच में यूएई को हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में अब मेहमानों को इस सीरीज पर अपना कब्जा करने के लिए सिर्फ एक मैच जीतने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर यूएई को अगर यह घरेलू वनडे सीरीज पर अपना नाम लिखना है तो उन्हें बचे दोनों के दोनों मैच वेस्टइंडीज को हराने होंगे।

ब्रेंडन किंग को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब
वेस्टइंडीज के स्टार सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग ने अपने वनडे करियर का पहला शतक यूएई के खिलाफ ठोका। किंग को उनकी इस शानदार पारी की बदौलत यूएई के खिलाफ पहले वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था। बता दें कि वेस्टइंडीज के रन चेज में आधे से ज्यादा रन ब्रेंडन किंग ने ही बनाए थे। यूएई ने कैरेबियाई टीम को 203 रन का टारगेट दिया था। बहरहाल, किंग ने अकेले ही 112 रन जड़ दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.