7 जून को होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार दिख रही है। भारतीय खिलाड़ी काफी फ्रेश और अच्छे मूड में लग रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भारत 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी ना जीतने के सूखे को खत्म कर देगी।
