तेनु काला काला चश्मा इधर उड़ रहे थे चौके-छक्के, उधर विराट कोहली दिखा रहे थे स्वैग

Updated on 02-08-2023 01:56 PM
त्रिनिदाद: ऐसा पहली बार देखने को मिला जब भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली किसी सीरीज का हिस्सा हों और एक भी गेंद ना खेलें। जी हां, ऐसा वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में हुआ है। पहले वनडे में विराट बैटिंग करने नहीं आए जबकि दूसरे और तीसरे वनडे में उन्हें आराम दिया गया। तीसरे वनडे में प्लेइंग 11 में ना होने के बावजूद विराट कोहली लाइमलाइट में आ गए। उनका डग आउट से काले चश्मे में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट कोहली के स्वैग ने लूटी महफिल
वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले गए तीसरे वनडे के दौरान विराट कोहली डगआउट में बैठे नजर आए। मैच के दौरान बीच-बीच में कैमरा उन पर भी फोकस कर रहा था। ऐसे में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करते समय जमकर चौके-छक्के उड़ा रही थी, तो बीच में कैमरा एक बार फिर विराट की तरफ शिफ्ट हुआ। देखने को क्या मिलता है कि कोहली काला चश्मा पहने हुए नजर आ रहे हैं। उनपर काला चश्मा काफी ज्यादा जच रहा था। उनका स्वैग ऐसा था कि उनके सामने एक्टर भी फीका नजर आए। किंग कोहली की चश्मे वाली वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

टीम इंडिया ने 200 रन से जीता तीसरा वनडे

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में भारत ने पहले तुफानी बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 351 रन बना दिए। टीम के लिए ईशान किशन, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन ने फिफ्टी ठोकी। सूर्यकुमार यादव ने भी अंत में आकर छोटी लेकिन अच्छी पारी खेली।

352 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज 151 रन पर ही ढेर हो गई। ऐसे में भारत ने 200 रन से मैच जीतने के साथ-साथ 2-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली। टीम इंडिया के लिए शार्दुल ठाकुर ने 4, मुकेश कुमार ने 3, कुलदीप यादव ने 2 और जयदेव उनादकट ने 1 विकेट झटका।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.