
सिवनी में बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आएंगे। जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं कलेक्टर क्षितिज सिंघल एवं पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बुधवार 22 फरवरी को लखनादौन में प्रस्तावित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हैलीपेड, कार्यक्रम स्थल, रूट मार्ग तथा पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों को दिए निर्देश
कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी पार्थ जैसवाल, अपर कलेक्टर चिरोंजीलाल चिनाप, अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन हिमांशु जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।